पाक सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर PoK में क्रैश, सभी सैनिकों की मौत

पाकिस्तान सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर मुजफ्फरबाद में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया. इस दर्दनाक हादसे में हेलिकॉप्टर पर सवार सभी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई.

Advertisement
ये है पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर. (File Photo: Reuters) ये है पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर. (File Photo: Reuters)

ऋचीक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST

पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को क्रैश हो गया. यह हादसा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की राजधानी मुजफ्फरबाद के पास टेक-ऑफ के दौरान हुआ.इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के हवाले से वहां के अखबार डॉन ने पुष्टि की है कि हेलिकॉप्टर में सवार सभी सैन्य कर्मियों की मौत हो गई.  

सैन्य बयान के मुताबिक, शुरुआती जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण तकनीकी खराबी बताया गया है. हेलिकॉप्टर ने जैसे ही मुजफ्फरबाद के पास से उड़ान भरी, वह किसी यांत्रिक गड़बड़ी का शिकार हो गया. अनियंत्रित होकर गिर गया. हादसे की खबर मिलते ही सेना की रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सेना मंगाएगी मोर्टार दागने वाली गाड़ी, दुश्मन कहीं भी छिपे... हो जाएगा छलनी

सेना ने इस बात की सटीक जांच के लिए एक 'बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी' के आदेश दे दिए हैं, ताकि हादसे के असली तकनीकी कारणों का पता लगाया जा सके. हालांकि, सेना ने अभी तक हेलिकॉप्टर में कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक संख्या साझा नहीं की है.   

जानिए क्या है Mi-17 हेलिकॉप्टर और इसकी खासियतें

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में Mi-17 हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ है, इससे पहले भी इस मॉडल के साथ कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. Mi-17 मूल रूप से एक रूसी निर्मित  मीडियम-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर है. इसे रूस के मिल मॉस्को हेलिकॉप्टर प्लांट द्वारा विकसित किया गया था, जो कि पुराने Mi-8 हेलिकॉप्टर का एक एडवांस और अपग्रेड वर्जन है.

Advertisement

इसकी मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं... 

  • क्षमता: यह बेहद शक्तिशाली हेलिकॉप्टर है, जो पूरी तरह से हथियारों से लैस 30 सैनिकों को एक साथ ले जा सकता है. आपातकालीन स्थिति में इसमें 12 स्ट्रेचर भी लोड किए जा सकते हैं.   
  • वजन उठाने की क्षमता: यह हेलिकॉप्टर अपने केबिन के अंदर लगभग 4,000 किलोग्राम (4 टन) तक का सामान ले जा सकता है. इसके अलावा, इसके नीचे लगे बाहरी स्लिंग (रस्सी/हुक) के जरिए यह 3,000 किलोग्राम (3 टन) तक का अतिरिक्त वजन हवा में उठा सकता है.   
  • इंजन: यह दो क्लिमोव TV3-117 (Klimov TV3-117) टर्बोशाफ्ट इंजन से लैस होता है, जो इसे पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में भी उड़ान भरने की ताकत देते हैं.   
  • रफ्तार: यह हेलिकॉप्टर हवा में 250 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से उड़ान भर सकता है.

बहुउपयोगी लेकिन पुराना होता बेड़ा

Mi-17 हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल दुनिया भर की सेनाएं (भारत और पाकिस्तान सहित) सैनिकों को लाने-ले जाने, रसद पहुंचाने, राहत एवं बचाव कार्य और सैन्य अभियानों में करती हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों में इस हेलिकॉप्टर के पुराने होने और रखरखाव की कमियों के कारण इसके क्रैश होने की घटनाएं बढ़ी हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »