मुजफ्फराबाद (Muzaffarabad) POJK की राजधानी है. 1947 के विभाजन के बाद यह क्षेत्र भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का विषय बन गया और वर्तमान में यह पाकिस्तान के प्रशासनिक नियंत्रण में है. मुजफ्फराबाद भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे के केंद्र में स्थित है. यह शहर नियंत्रण रेखा (LoC) के पास होने के कारण राजनीतिक और सैन्य दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है.
भारत ने 6 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और PoJK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक किया, जिसमें मुजफ्फराबाद भी शामिल था. यह ऑपरेशन 22 अप्रेल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में किया गया.
यह शहर नीलम और झेलम नदियों के संगम पर स्थित है और अपनी सुंदर प्राकृतिक छटा, पहाड़ी दृश्यों और ऐतिहासिक महत्त्व के लिए प्रसिद्ध है. यह शहर भारत उत्तर में स्थित है और रणनीतिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है.मुजफ्फराबाद का नाम मुगल काल के दौरान बसे 'मुजफ्फर खान' के नाम पर पड़ा था. यह क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से डोगरा शासन, मुगल साम्राज्य और उसके बाद ब्रिटिश प्रभाव में रहा है.
शहर में प्रमुखतः पशुपालन, कृषि और पर्यटन पर आधारित अर्थव्यवस्था है.
मुजफ्फराबाद को चारों ओर से हरे-भरे पहाड़ों, घने जंगलों और बहती नदियों ने घेर रखा है. इसकी भौगोलिक स्थिति इसे एक आकर्षक पर्यटन स्थल बनाती है. नीलम घाटी, जो मुजफ्फराबाद के पास स्थित है, अपनी बर्फीली चोटियों, झरनों और फूलों की घाटियों के कारण सैलानियों को बहुत लुभाती है.
पाकिस्तान ने PoK में भड़के भीषण जनआक्रोश को कुचलने के लिए भारी हथियारों के साथ 8000 अतिरिक्त रेंजर्स तैनात किए हैं. महंगाई और उत्पीड़न के खिलाफ जारी इस विद्रोह से पूरा पाकिस्तान आंतरिक अशांति के संकट में घिर गया है.
पीओके में हजारों प्रदर्शनकारी शहबाज सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं. JAAC की अगुवाई में चल रहे इस आंदोलन में 38 सूत्री मांग-पत्र दिया गया है, जिसमें अधिकारों और दमन खत्म करने की मांग है. ऐसे में इस प्रदर्शन के खिलाफ मुनीर क्या एक्शन लेंगे इस पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं.
"रियासत खाली करो...यही नारा इन दिनों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में गूंज रहा है. 26 दिनों से ज्यादा समय से लोग सड़कों पर हैं. प्रदर्शन अब इतना बड़ा हो चुका है कि प्रदर्शनकारी भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद की अपील कर रहे हैं. रिपोर्टों के मुताबिक रविवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत भी हुई. आखिर PoK में ऐसा क्या हो रहा है कि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं?
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में विद्रोह जारी है. इस बीच JAAC के नेता सरदार अमन खान ने पाकिस्तानी सेना और आतंकवादी संगठनों के बीच गठजोड़ का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि पाक सेना ने कश्मीरियों को हथियार दिए और आतंकवाद को बढ़ावा दिया है. अमन खान ने पाक सरकार को आंदोलन की 38 मांगें मानने की चेतावनी भी दी है.
पाकिस्तान सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर मुजफ्फरबाद में उड़ान भरते ही तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया. इस दर्दनाक हादसे में हेलिकॉप्टर पर सवार सभी सैन्यकर्मियों की मौत हो गई.
पाकिस्तान में रावलकोट हिंसा के बाद PoK में तनाव गहरा गया है. JAAC के विरोध प्रदर्शन और प्रस्तावित मार्च पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई. हिरासत, झड़पों और हताहतों को लेकर विवाद जारी है. प्रशासन का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों पर हमला किया गया, जबकि JAAC का कहना है कि निहत्थे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग किया गया. मानवाधिकार संगठनों ने भी घटनाक्रम पर चिंता जताई है.
पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK की सड़कों पर पाक फौज के खिलाफ विद्रोह भड़का हुआ है. PoK की जनता 'पाकिस्तानी सेना वापस जाओ' के नारे लगा रही है. 'आसिम मुनीर दहशतगर्द' के नारे लगा रहे हैं. मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान की सेना प्रदर्शनकारियों पर खुलेआम गोलियां बरसा रही है. देखें वीडियो.
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में JAAC महंगाई, बिजली दरों और स्थानीय अधिकारों को लेकर आंदोलन चला रहा है. जानिए इस संगठन की मांगें, पृष्ठभूमि और मौजूदा विवाद की पूरी कहानी. वहीं, पाकिस्तान के अधिकारियों का दावा है कि कई मांगों पर कार्रवाई की जा चुकी है, हालांकि कुछ मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं.
Pulwama attack mastermind hamza burhan killed: साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अज्ञात हमलावरों ने PoK के मुजफ्फराबाद इलाके में उसके ऑफिस के बाहर बुरहान पर फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई. जहां मारा गया पुलवामा का मास्टरमाइंड, वहां से आईं मौके की तस्वीरें. देखिए.
भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है और सूत्रों के मुताबिक, अब 'ऑपरेशन सिंदूर 2.0' की तैयारी है. भारत, पाकिस्तान और पीओके में अन्य आतंकी ठिकानों को भी निशाना बना सकता है. 21 ठिकानों की लिस्ट में से 9 पर कार्रवाई हो चुकी है और 12 अभी बाकी हैं.
Operation Sindoor: भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन के 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर दी. RAW की खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई इस कार्रवाई में भारत के दुश्मन तीनों आतंकी सरगनाओं की जड़ें हिल गईं.
'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाक में आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद जम्मू में देशभक्ति की लहर दौड़ गई. युवाओं ने घायल नागरिकों के लिए रक्तदान किया और तिरंगा लेकर सेना के समर्थन में रैलियां निकालीं. नागरिकों ने सेना की कार्रवाई को सराहा और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई.
asaduddin owaisi video: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का वीडियो सामने आया, जिसमें वे मंच से पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे.
operation sindoor in hindi: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए टूरिस्ट गाइड सैयद आदिल हुसैन शाह के पिता ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को अपने बेटे की शहादत का बदला बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और सेना का आभार जताया. शाह के भाई ने कहा कि अब उनके भाई और अन्य 25 निर्दोष लोगों की आत्मा को शांति मिलेगी.
jaish e mohammed communication network destroyed: भारतीय वायुसेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तान के सरजाल गांव में जैश-ए-मोहम्मद का हाई-फ्रीक्वेंसी कम्युनिकेशन नेटवर्क तबाह कर दिया है. यह केंद्र आतंकियों और पाकिस्तानी आकाओं के बीच संपर्क का प्रमुख जरिया था. इस हमले से भारत में छिपे आतंकियों की संपर्क व्यवस्था कमजोर हुई है.
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में भारत द्वारा की गई मिसाइल कार्रवाई के बाद एक व्यक्ति के जनाजे को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया. हमले में मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा. मौके पर पाकिस्तानी सेना तैनात रही. जनाजे के साथ परिजन मौजूद थे. आसपास के इलाकों में पुलिस चेकपोस्ट लगाए गए हैं और सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल ने कहा कि अब पाकिस्तान को भी उस दर्द का एहसास हुआ है जो उन्होंने और 27 परिवारों ने झेला. हिमांशी ने बताया कि 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में उन्होंने आतंकियों से रहम की गुहार लगाई थी.
devastation after airstrike in Muzaffarabad: भारत ने पहलगाम हमले का बदला 'ऑपरेशन सिंदूर' से लिया है, जिसके तहत रात 1:44 पर पाकिस्तान और पीओके में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई, जिसमें बहावलपुर और मुरीदके जैसे केंद्र भी शामिल थे. हमले के बाद देखें मुजफ्फराबाद में तबाही की तस्वीर.
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पलटवार किया है. भारतीय सुरक्षाबलों ने 6-7 मई की दरमियानी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. एयरस्ट्राइक के बाद मुजफ्फराबाद स्थित लश्कर के आतंकी ठिकाने में हड़कंप मच गया है, जहां से शव निकाले जा रहे हैं. देखें