अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा अभियान, INS Sumitra ने समुद्री लुटेरों से बचाया ईरानी जहाज को... बंधक मुक्त

भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS Sumitra ने अरब सागर में अदन की खाड़ी के पास हाईजैक हुए ईरान के जहाज MV Iman को सोमाली समुद्री लुटेरों से मुक्त करा लिया है. सभी बंधकों को भी आजाद करा लिया गया है. जैसे ही समुद्री लुटेरों को भारतीय नौसेना का जंगी जहाज दिखा, वो हाईजैक जहाज को छोड़कर समंदर में भाग गए.

Advertisement
ये है भारतीय नौसेना का जंगी जहाज INS Sumitra. (फाइल फोटोः भारतीय नौसेना) ये है भारतीय नौसेना का जंगी जहाज INS Sumitra. (फाइल फोटोः भारतीय नौसेना)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 29 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

अरब सागर में भारतीय नौसेना का जंगी जहाज INS Sumitra इस समय सोमाली समुद्री लुटेरों को भगा रहा है. समुद्री लुटेरों ने ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज MV Iman को हाइजैक कर लिया था. आईएनएस सुमित्रा का यह ऑपरेशन कोच्चि से 700 नॉटिकल मील यानी 1296.4 km दूर चल रहा है. ईरानी जहाज पर 17 क्रू मेंबर हैं. यह खुलासा भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया है. 

Advertisement

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि देश के पूर्वी तट की ओर यानी अरब सागर के पास अदन की खाड़ी में तैनात आईएनएस सुमित्रा ने तत्काल रेसपॉन्ड किया है. जैसे ही ईरानी फिशिंग वेसल ईमान से खतरे का अलार्म बजा. डिस्ट्रेस कॉल आई, सुमित्रा ने तेजी से उसकी तरफ स्पीड बढ़ाई. ईमान पर सोमिलियाई समुद्री लुटेरों ने कब्जा जमा लिया था. क्रू मेंबर्स को बंधक बना लिया था. 

INS Sumitra ने एमवी ईमान को इंटरसेप्ट किया. सारे एसओपी पूरे करते हुए बंधकों को मुक्त कराया. साथ ही मछली पकड़ने वाले जहाज MV Iman को भी लुटेरों से मुक्त कराया. समुद्री लुटेरे भारतीय युद्धपोत को देखते ही भाग गए. इसके बाद पूरे जहाज की जांच-पड़ताल करने के बाद नौसैनिकों ने एमवी ईमान को आगे की यात्रा के लिए जाने दिया. 

कितना ताकतवर है INS Sumitra

344 फीट लंबे युद्धपोत की बीम 43 फीट ऊंची है. यह समंदर में अधिकतम 46 km/hr की स्पीड से चल सकता है. लेकिन गति को कम करके 30 km/hr किया जाए तो इसकी रेंज 11 हजार किलोमीटर है. इसमें आठ अधिकारी और 108 नौसैनिक तैनात रह सकते हैं.

इसमें 76 mm की सुपर रैपिड गन माउंट लगा है. इसके अलावा इसमें क्लोज-इन वेपन सिस्टम और शैप लॉन्चर्स हैं. इस जंगी जहाज पर एक HAL ध्रुव या एक HAL Chetak हेलिकॉप्टर तैनात हो सकता है. इसके पहले इस जहाज ने 2015 में ऑपरेशन राहत के दौरान यमन से 350 भारतीय नागरिकों को बचाया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »