अस्पताल के कर्मचारी ने महिला के साथ की छेड़खानी

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 21 वर्षीय महिला के साथ एक नर्सिंग अर्दली ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी उमेद सिंह यादव को रविवार रात अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की घटना दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके की घटना

मुकेश कुमार / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 12:10 AM IST

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में 21 वर्षीय महिला के साथ एक नर्सिंग अर्दली ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के बाद आरोपी उमेद सिंह यादव को रविवार रात अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. महिला पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती अपनी गर्भवती बहन की देखभाल के लिए वहां थी. रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने जीजा के साथ वार्ड में थी.

के अनुसार, उसी समय उमेद सिंह यादव आया और उसे पकड़ने का प्रयास किया. उसने विरोध किया और उसे धक्का दे दिया. इसके बाद आरोपी ने को गाली दी. जब पीड़िता का जीजा उसके बचाव में आया तो आरोपी ने उसे भी धमकी दी. इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »