बिहारः नक्सली बनने से किया इंकार तो महिला के साथ सामूहिक बलात्कार

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक महिला के नक्सली संगठन में शामिल होने से इंकार करने पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. इस वारदात को नक्सलियों के एक समूह ने अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है

परवेज़ सागर / IANS

  • बेतिया,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक महिला के नक्सली संगठन में शामिल होने से इंकार करने पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. इस वारदात को नक्सलियों के एक समूह ने अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह घटना पश्चिमी चंपारण जिले के कंगली थानाक्षेत्र की है. पुलिस के अनुसार, परशुराम नोकाटोला गांव की निवासी 30 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि मंगलवार की रात कुछ दरवाजा तोड़कर उसके घर घुस आए और उस पर नक्सली संगठन में शामिल होने का दबाव बनाने लगे.

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने संगठन में शामिल होने से इंकार कर दिया. इस बात से हथियारबंद नक्सली गुस्से में आ गए और महिला को घर से उठाकर पास के खेत में ले गए. वहां उसके साथ सामूहिक किया गया. पीड़िता का पति कहीं बाहर रहता है.

बलात्कार की की घटना को अंजाम देने के साथ ही सभी नक्सली मौके से फरार हो गए. बाद में महिला किसी तरह से पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई. पुलिस महिला की शिकायत के बाद हरकत में आ गई.

नरकटियागंज के पुलिस उपाधीक्षक अमन कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर कंगली थाने में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.

डीएसपी ने बताया कि पीड़ित महिला को जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »