यूपीः आपसी रंजिश के चलते दलित बच्ची की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का खामियाजा एक मासूम बच्ची को भुगतना पड़ा. जहां घर से बकरी चराने की गई बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर

  • बलिया,
  • 09 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का खामियाजा एक मासूम बच्ची को भुगतना पड़ा. जहां घर से बकरी चराने की गई बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

हत्या की यह वारदात बलिया के बैरिया इलाके की है. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की शाम करिश्मा नामक 8 वर्षीय एक अन्य बच्चे के साथ बकरी चराने गई थी. इसी दौरान किसी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.

Advertisement

वारदात के बाद घटना स्थल पर सभी ग्रामीण जमा हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर जा पहुंची. पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बच्ची के परिवार में मातम पसरा है.

पुलिस अधीक्षक के अनुसार मृतका करिश्मा के पिता दयाशंकर ने इस मामले में अपने दो भतीजों धर्मेन्द्र और मुन्ना के विरुद्ध दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि दयाशंकर ने शिकायत में जमीन को लेकर रंजिश का जिक्र किया है. पुलिस इसी एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement