उन्नाव केसः CBI पूछताछ में सेंगर का दावा, वारदात वाले दिन बर्थडे पार्टी में था

शुरुआती पूछताछ में कुलदीप सेंगर ने दावा किया है कि पीड़िता जिस दिन अपने साथ गैंगरेप होने का आरोप लगा रही है, मतलब 4 जून 2017 को, उस दिन घटना के वक्त वह कानपुर में थे.

Advertisement
CBI को मिली कुलदीप की 7 दिन की हिरासत CBI को मिली कुलदीप की 7 दिन की हिरासत

कुमार अभिषेक / आशुतोष कुमार मौर्य

  • लखनऊ,
  • 15 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 12:02 PM IST

रेप के आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर ने CBI से पूछताछ के दौरान अपने बचाव में कहा है कि वह घटना वाले दिन उन्नाव में थे ही नहीं. उन्नाव की बांगरमऊ सीट से BJP विधायक सेंगर का कहना है कि घटना वाले दिन वह कानपुर में किसी की बर्थडे पार्टी में शरीक होने गए हुए थे.

घटना की जांच हाथ में आते ही सीबीआई ने शुक्रवार को तड़के 4.30 बजे कुलदीप सेंगर को लखनऊ के उनके पुश्तैनी घर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार किए जाने के बाद सेंगर से सीबीआई ने करीब 5 घंटे पूछताछ की. सीबीआई ने सेंगर को शनिवार की शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी विधायक को 7 दिन की हिरासत में सीबीआई को सौंप दिया गया है.

Advertisement

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में कुलदीप सेंगर ने दावा किया है कि पीड़िता जिस दिन अपने साथ गैंगरेप होने का आरोप लगा रही है, मतलब 4 जून 2017 को, उस दिन घटना के वक्त वह कानपुर में थे.

कुलदीप सेंगर का दावा है कि उस दिन घटना के वक्त वह कानपुर में किसी परिचित की बर्थडे पार्टी में शरीक होने गए हुए थे. कुलदीप सेंगर ने तो यहां तक दावा किया कि उनके मोबाइल की लोकेशन निकाली जा सकती है.

बल्कि उनके साथ जो ड्राइवर और सुरक्षाकर्मी थे, उनकी लोकेशन से भी इस बात की पुष्टि हो सकती है. कुलदीप सेंगर ने कहा है कि सीबीआई उस बर्थडे पार्टी की फुटेज भी मंगा कर चेक कर सकती है कि वह उस वक्त कहां थे.

इस बीच शनिवार को हिरासत में ली गई आरोपी महिला शशि सिंह ने भी पूछताछ के दौरान सीबीआई को बताया कि घटना वाले दिन वह अपने पति के साथ कानपुर में थी. उसने भी दावा किया कि उसके और उसके पति की कर उसके दावे की पुष्टि की जा सकती है.

Advertisement

सीबीआई ने शनिवार की देर शाम शशि सिंह को हिरासत में लिया था और लंबी पूछताछ के बाद रविवार की सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शशि सिंह ही वह महिला है, जो उसे घटना वाले दिन आरोपी विधायक के पास लेकर गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »