राजस्थान: पार्सल से सुलझी गुत्थी, 150 महिला प्रोफेसरों को रेप की धमकी देने वाला गिरफ्तार

राजस्थान यूनिवर्सिटी की सभी महिला प्रोफेसर और लेक्चरर गुमनाम फोन से परेशान थीं. फोन के जरिए उन्हें लगातार बलात्कार की धमकी दी जा रही थी. इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in / शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 12 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 1:26 PM IST

राजस्थान यूनिवर्सिटी की सभी महिला प्रोफेसर और लेक्चरर गुमनाम फोन से परेशान थीं. फोन के जरिए उन्हें लगातार बलात्कार की धमकी दी जा रही थी. इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

राजस्थान यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसरों को एक शख्स पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था. उन्हें फोन करके शख्स अश्लील बातें करता और रेप की धमकी भी देता था. इस गुमनाम फोन के कारण राजस्थान यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसरों ने यूनिवर्सिटी आना ही बंद कर दिया था. राजस्थान विश्वविद्यालय की 65 महिला प्रोफेसरों ने बलात्कार करने की फोन पर धमकी देने की शिकायत की थी. वहीं प्रिंसिपल ने पीड़ित प्रोफेसरों की संख्या 150 होने की बात कही थी.

Advertisement

अब इस मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी हिसार के एक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर का बेटा है और वह नाबालिग है. आरोपी हिसार की एक यूनिवर्सिटी के वाईफाई का इस्तेमाल कर इंटरनेट कॉल के जरिए राजस्थान यूनिवर्सिटी की महिला प्रोफेसर से गंदी बातें करता था और उनको धमकाता था. इस मामले में पुलिस भी एक बार चौंक गई, क्योंकि इंटरनेट कॉल अमेरिका के जरिए रूट होती थी. इस वजह से पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पा रही थी. हालांकि आरोपी की एक गलती के कारण पुलिस ने इसे धरधबोचा.

ऐसे आया पकड़ में

दरअसल, आरोपी ने जयपुर की एक महिला प्रोफेसर को पार्सल भेजा. यह पार्सल हैदराबाद से बुक किया गया था. जब पुलिस हैदराबाद की कंपनी के पास पहुंची तो पता चला कि यह बुकिंग हिसार के एक विश्वविद्यालय के वाईफाई से हुई थी. तब जाकर पुलिस इस नाबालिग को पकड़ पाई. जिसक बाद जयपुर पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

इस मामले को लेकर महिला प्रोफेसर्स का कहना है कि सुबह हो, दिन हो या फिर आधी रात हो, कभी भी मोबाइल पर फोन आ जाता था और फिर वह अश्लील बातें करने लगता. मना करने पर दुष्कर्म करने की धमकी देता था. हद तो तब हो गई जब कुछ महिला प्रोफेसर्स के घर पर कैश ऑन डिलीवरी से गिफ्ट भेजने के साथ-साथ बलात्कार करने की धमकी भी दे डाली. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सिटी की सभी महिला प्रोफेसरों के फोटो, मोबाइल नंबर, एड्रेस और दूसरी जानकारियां राजस्थान यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से डिलीट कर दी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »