पश्चिम बंगालः बम विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक देसी बम में विस्फोट हो जाने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया.

Advertisement
पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • मुर्शिदाबाद,
  • 08 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 5:19 PM IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक देसी बम में विस्फोट हो गया. इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया.

यह वारदात के मुर्शिदाबाद जिले के बिंदारपुर गांव में हुई. जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह उस समय हुआ, जब कुछ व्यक्ति मंगलवार तड़के गांव के एक मैदान में बम बना रहे थे.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया कि धमाके के वक्त वहां मौजूद दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों मृतकों की उम्र करीब 30 साल है. उनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है.

अधिकारी के मुताबिक घायल हुए व्यक्ति की पहचान आजाद शेख के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए एक निकटवर्ती अस्पताल में ले जाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं. जबकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि यह घटना के दो धड़ों के बीच एक संघर्ष से जुड़ी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »