दिल्ली: हाईप्रोफाइल इलाके में सांसद के घर चोरी, कैश और ज्वैलरी ले गए चोर

तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी रॉय के दिल्ली में लुटियन जोन स्थित सरकारी आवास से चोर कैश और गहने लेकर चंपत हो गए. घटना रविवार को हुई जब शताब्दी रॉय और उनके केयरटेकर वहां पर नहीं थे.

Advertisement
तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी रॉय तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी रॉय

मुकेश कुमार / पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2018,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

तृणमूल कांग्रेस सांसद शताब्दी रॉय के दिल्ली में लुटियन जोन स्थित सरकारी आवास से चोर कैश और गहने लेकर चंपत हो गए. घटना रविवार को हुई जब शताब्दी रॉय और उनके केयरटेकर वहां पर नहीं थे. केयरटेकर सुबह जब लौटा तब उसने मकान अस्तव्यस्त देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके पंडारा रोड पर टीएमसी सांसद शताब्दी रॉय के सरकारी आवास पर रविवार रात चोरों ने धावा बोला और लाखों की ज्वैलरी, पासपोर्ट और कैश लेकर फरार हो गए. वारदात की रात सांसद के सरकारी आवास पर कोई नहीं था. केयरटेकर अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार गया हुआ था.

Advertisement

सांसद के सरकारी आवास पर ताला लगा हुआ था. रात में ही चोरों ने सरकारी बंगले की खिड़की की ग्रिल तोड़ी और घर मे घुस कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. केयरटेकर जब सुबह बंगले पर पहुंचा तो सांसद के अलमारी का ताला टूटा हुआ था. सारा सामान बिखरा हुआ था. चोर बंगले की खिड़की का ग्रिल तोड़कर आए थे.

बताया जा रहा है कि चोर बंगले के अंदर दाखिल हुए और इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सीढ़ी के रास्ते वह बंगले की फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचे और सांसद के कमरे में जमकर चोरी की है. अलमारियों के ताले तोड़कर एक-एक कपड़े खंगाले. जो भी कीमती सामान मिला, उसे लेकर रफूचक्कर हो गए.

यहां तक की केयरटेकर के सोने और चांदी की जेवराती भी ले गए, जो उसकी शादी में मिले थे. करीब 10 लाख रुपये की चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है. केयरटेकर से भी पूछताछ की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »