पसंद नहीं था लड़का, मंगेतर ने जहरीली चॉकलेट खिलाकर मार डाला

लड़की ने अपनी शादी रोकने के लिए खौफनाक साजिश रची. उसने अपने मंगेतर को मिलने बुलााय. जब वो आ गया तो उसे एक चॉकलेट गिफ्ट करते हुए खाने के लिए कहा. लेकिन युवक को ज़रा भी अंदाजा नहीं था कि उसे चॉकलेट के नाम पर जहर दिया जा रहा है.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर

  • ठाणे,
  • 21 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

महाराष्ट्र के ठाणे में एक युवती ने अपने मंगेतर को जहरीली चॉकलेट खिलाकर मार डाला. आरोपी युवती को लड़का पसंद नहीं था, लेकिन उसके घर वाले उस पर उसी लड़के से शादी करने का दबाव बना रहे थे. इसी के चलते लड़की ने ये खौफनाक कदम उठाया.

ठाणे में एक युवती ने अपने होने वाले दुल्हे को मिलने के लिए बुलाया. जब युवक उस के पास पहुंच गया तो युवती ने उसे खाने के लिए एक चॉकलेट दी. जिसे युवक ने खुशी-खुशी खा लिया.

Advertisement

कुछ देर में ही युवक की हालत बिगड़ने लगी. लड़के को फौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान 4 दिन बाद लड़के की मौत हो गई. डॉक्टरों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि लड़के को चॉकलेट में जहर दिया गया था.

उसके बाद पुलिस ने पता लगाया कि जब लड़के की तबीयत खराब हुई थी, तो वह कहां था. किसके साथ था. और उसने क्या खाया था. और इसी तरह पुलिस युवती तक जा पहुंची. जब पुलिस ने सख्ती से उससे पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया.

युवती ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार ने उस लड़के को उसके लिए पसंद किया था, लेकिन उसे वो लड़का पसंद नहीं था. इसी के चलते उसने लड़के को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली. और लड़के को बहाने से बुलाकर चॉकलेट खिला दी.

Advertisement

पुलिस ने हत्या के आरोप में शातिर युवती को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस संबंधित धाराओं में आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »