ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सुपरवाइजर की सरेआम गोली मारकर हत्या

ग्रेटर नोएडा के कद्दावर समाजवादी पार्टी के नेता महेश भाटी के बेटे मोहित भाटी की हत्या हो गई है. ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में मोहित की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. मोहित भाटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बतौर सुपरवाइजर काम करता था.

Advertisement
पीड़ित परिवार पीड़ित परिवार

अजीत तिवारी / हिमांशु मिश्रा

  • नोएडा,
  • 28 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:55 AM IST

ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में एक शख्स की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मोहित भाटी के रूप में हुई. मोहित भाटी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में बतौर सुपरवाइजर काम करता था. वारदात शाम 6 बजे के करीब की है.

बताया जा रहा है कि मोहित मंगलवार की शाम अपने दफ्तर से करीब साढ़े 5 बजे निकला था. मोहित दादरी के लुहारली गांव स्थित अपने घर जा रहा था. वो अभी थोड़ी दूर ही गया था कि घात लगाए बदमाशों ने मोहित पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. मोहित को तीन गोली लगी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहित को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मोहित इलाके के कद्दावर समाजवादी पार्टी के नेता महेश भाटी का बेटा था.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि जिस तरह से मोहित भाटी की हत्या की गई, उससे साफ है कि हमलवार रंजिश के तहत पूरी तैयारी से आए थे. अंदेशा इस बात का भी है कि बदमाशों ने मोहित भाटी का पीछा भी उन्हीं के दफ्तर से किया और फिर मौका देखकर उन्हें गोली मार दी.

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि परिवार ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है. किसी से दुश्मनी की बात भी सामने नहीं आई है, ऐसे में पुलिस मोहित के तमाम दोस्तों से पूछताछ कर रही है. साथ में मोहित के मोबाइल फोन को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आसपास के भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हत्यारों के बारे में कोई भी जानकारी मिल सके.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »