राजस्थानः 75 लाख की लूट के आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बिजली विभाग के कर्मचारियों से हुई लूट के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • बीकानेर,
  • 09 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

राजस्थान में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ लाखों रुपये की लूट का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस संबंध में पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.

राजस्थान के बीकानेर जिले में कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात लूटेरों ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के कर्मचारियों से बिजली बिलों की वसूली के लगभग 75 लाख रुपये लिए थे. इस वारदात से पूरे पुलिस विभाग में खलबली मच गई.

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने मामले का खुलासा करने के लिए टीम बनाकर लूटरों की तलाश शुरू की. शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को कर लिया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लूटेरों से पूछताछ की जा रही है. जल्द ही पैसा भी बरामद कर लिया जाएगा. इस संबंध में जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »