गुड़गांव में पिस्टल सटाकर लूटी लालू के दामाद की कार

विनीत यादव की फॉर्च्यूनर कार लेकर उनका ड्राइवर हरिप्रकाश निकला हुआ था. मेट्रो स्टेशन के पास पिस्तौल की नोक पर बदमाशों ने कार छीन ली.

Advertisement

ब्रजेश मिश्र

  • गुड़गांव,
  • 03 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

गुड़गांव के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास बुधवार को अज्ञात बदमाशों ने आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के दामाद विनीत यादव की कार लूट ली.

विनीत यादव की फॉर्च्यूनर कार लेकर उनका ड्राइवर हरिप्रकाश निकला हुआ था. मेट्रो स्टेशन के पास पिस्तौल की नोक पर ने कार छीन ली.

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, कार का नंबर DL14cc1343 है. वारदात शाम 4 बजे की है. डीएलएफ फेस-2 की पुलिस घटना की जांच में जुटी है. विनीत यादव दिल्ली में रहते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement