राजस्थानः पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, 24 गाय मुक्त

शातिर तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए ट्रक छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने तस्करों का ट्रक जब्त कर गौवंश को मुक्त करा लिया. जबकि कुछ गोवंश मृत पाए गए हैं.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर / शरत कुमार

  • भरतपुर,
  • 31 जुलाई 2018,
  • अपडेटेड 1:57 PM IST

राजस्थान के भरतपुर में देर रात गोतस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान शातिर तस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए ट्रक छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने तस्करों का ट्रक जब्त कर गौवंश को मुक्त करा लिया. जिनमें से कुछ गोवंश मृत पाए गए. पुलिस ने तस्करों को तलाश किया लेकिन वे अंधेरे का फ़ायदा उठाकर भाग निकले. अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है.

Advertisement

घटना देर रात की है. आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर सारस चौराहे के पास एक ट्रक पुलिस बैरियर तोड़कर आगरा की तरफ भाग गया. इसके बाद पुलिस ने जिलेभर में नाकाबंदी कर दी. उधर, सेवर थाने की पेट्रोलिंग कार लगातार उस ट्रक का पीछा कर रही थी.

तभी गोवंश से भरे ट्रक में सवार ने पुलिस जीप पर फायरिंग शुरू कर दी. और ट्रक की रफ्तार बढ़ाकर वे जंगल की तरफ निकल गए. लेकिन आगे जाकर रूपवास के जंगी का नगला के निकट गोवंश से भरा ट्रक सड़क किनारे फंस गया. पुलिस को पीछे आता देख तस्कर ट्रक को वहीं जंगल के बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गए.

पुलिस ने तस्करों का गोवंश से भरा ट्रक जंगी के नगला के निकट कीचड़ में फंस हुआ बरामद कर लिया. रूपवास थानाधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि पुलिस कण्ट्रोल रूम से ट्रक में गोतस्करी किए जाने की सूचना मिली थी. जिस पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया लेकिन तस्कर ट्रक को छोड़कर उत्तर प्रदेश की तरफ भागने में सफल हो गए.

Advertisement

एएसपी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर गोतस्करों को पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन गोतस्करों के ट्रक ने पुलिस नाकाबंदी को कई बार तोडा और फरार हो गए. बाद में वे ट्रक छोड़कर फरार हो गए. फिलहाल, बरामद किए गए गौवंश को गौशाला के लिए भेजा गया है. जबकि मृत पाए गए करीब 13 गौवंश का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »