26 जनवरी से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद में मुठभेड़, एक गिरफ्तार, एक फरार

गणतंत्र दिवस पर जारी अलर्ट के बीच गाजियाबाद में मुठभेड़ हो गई. कार सवार दो बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो वे बैरिकेड तोड़कर भागने लगे. इसी दौरान मुठभेड़ हो गई.

Advertisement
गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके की घटना गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके की घटना

विकास वशिष्ठ

  • गाजियाबाद,
  • 25 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

गणतंत्र दिवस पर जारी अलर्ट के बीच गाजियाबाद में दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई. घटना गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके में सोमवार तड़के की है. ये बदमाश पुलिस चेकिंग के दौरान बैरिकेड तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान मुठभेड़ हो गई.

ऐसे निकल भागा एक बदमाश
हालांकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. उससे एक पिस्टल बरामद की गई है. घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही.

Advertisement

हमले की साजिश का अलर्ट
गौरतलब है कि खुफिया एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस पर किया है. आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) दिल्ली, मुंबई सहित देश के बड़े शहरों पर रच रहा है. एनआईए ने अब तक इस सिलसिले में है. एक दिन पहले ही वडोदरा से पांच संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »