JNU विवाद: उमर खालिद के पिता को फोन पर मिली धमकी

जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद के पिता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास को फोन पर धमकी दी गई है. इस संबंध में उन्होंने दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement
उमर के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है उमर के पिता ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 2:28 AM IST

जेएनयू में कथित तौर पर देशविरोधी नारे लगाने के आरोपी उमर खालिद के पिता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने दावा किया कि उन्हें फोन पर धमकी दी गई कि अगर उनका बेटा देश नहीं छोड़ेगा तो उसकी हत्या कर दी जाएगी.

जेएनयू मामले में दिल्ली पुलिस की कई टीम उमर खालिद की तलाश कर रही हैं. उमर के पिता ने अपनी शिकायत में दावा किया कि उनको शाम करीब पांच बजे धमकीभरा फोन आया था. उस वक्त वह अपने कार्यालय में थे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि फोन करने वाले ने अपना नाम गैंगस्टर रवि पुजारी बताया और धमकी दी कि अगर उमर खालिद ने देश नहीं छोड़ा तो वह उसकी हत्या कर देगा.

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ. इलियास को फोन इंटरनेट के जरिए किया गया था. इस मामले की जांच की जा रही है.

की बहन मरियम फातिमा ने बताया कि उसकी छोटी बहनों को भी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं. उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

इस बीच, उमर खालिद के दोस्त सादिक नकवी से दिल्ली पुलिस ने शनिवार को करीब 7 घंटे तक पूछताछ की. रविवार को फिर नकवी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »