नाबालिग लड़कों ने मासूम के साथ किया रेप, दोस्त ने बनाया अश्लील वीडियो

इस घटना ने एक बार फिर किशोरों की मानसिक स्थिति को लेकर सोचने को मजबूर कर दिया है. पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल भी कराया है. पुलिस उस लड़की से पूछताछ की तैयारी में है, जिसने रेप की वारदात का वीडियो बनाया किया था.

Advertisement
पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नोएडा,
  • 02 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में दो नाबालिग लड़कों ने मिलकर उनके पड़ोस में रहने वाली एक 13 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला. यही नहीं आरोपियों का साथ देने वाली एक लड़की ने मोबाइल से उस घटना का अश्लील वीडियो भी बनाया. जिसके सहारे वे लड़की को ब्लैकमेल कर धमका रहे थे.

यह शर्मनाक घटना नोएडा के सेक्टर 20 थाना इलाके की है. दोनों आरोपियों की उम्र 14 और 15 वर्ष है. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में मामला दर्ज किया और दबिश देकर दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

Advertisement

स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीती 3 जुलाई को 14 और 15 वर्षीय दो लड़कों ने उनके पड़ोस में ही रहने वाली 13 वर्षीय एक लडक़ी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था. इन दोनों लड़कों का साथ देने वाली एक लड़की ने मोबाइल से इस पूरे कुकर्म का वीडियो भी बना लिया था.

दोनों आरोपी उसी वीडियो के सहारे मासूम बच्ची को डरा धमका रहे थे. जिसकी वजह से बच्ची ने किसी से भी इस घटना की शिकायत नहीं की. अभी 2 दिन पहले दोनों लड़कों ने फिर से उस मासूम लड़की को बुलाया. और न आने पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे.

आखिरकार इस बात से तंग आकर उस बच्ची ने सारी आपबीती अपनी मौसी को सुनाई. जिसके बाद मौसी ने इस बात की लिखित शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के खिलाफ पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »