दलित छात्रा की हत्या, मां ने कहा- नंबर बढ़ाने के बदले टीचर डालता था संबंध बनाने का दबाव

हाजीपुर में दलित छात्रा की हत्या के बाद मृतका की मां ने स्कूल प्रशासन और शिक्षक पर सनसनीखेज आरोप लगाएं हैं. मृतक छात्रा की मां ने कहा कि स्कूल के एक शिक्षक ने नंबर बढ़ाने का लालच देकर उनकी बेटी पर अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव डाला था.

Advertisement
बिहार के हाजीपुर की घटना बिहार के हाजीपुर की घटना

सुजीत झा

  • हाजीपुर,
  • 13 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:37 AM IST

हाजीपुर में दलित छात्रा की हत्या के बाद मृतका की मां ने स्कूल प्रशासन और शिक्षक पर सनसनीखेज आरोप लगाएं हैं. मृतक छात्रा की मां ने कहा कि स्कूल के एक शिक्षक ने नंबर बढ़ाने का लालच देकर उनकी बेटी पर अनैतिक कार्य करने के लिए दबाव डाला था.

मृतक छात्रा की मां ने बताया कि 7 जनवरी के दिन वह अपनी बेटी से मिली थी और 8 जनवरी की सुबह 8 बजे उन्हें की खबर मिली. मृतका की मां की मानें तो 7 जनवरी को बेटी ने उन्हें फोन कर स्कूल बुलाया था.

Advertisement

स्कूल पहुंचने के बाद बेटी ने उन्हें बताया कि एक शिक्षक मैट्रिक में अच्छे नंबर दिलाने के लिए उससे संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है. छात्रा की मां जब आरोपी शिक्षक से बात करने गई तो आरोपी ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया.

जिसके बाद उन्होंने स्कूल प्रशासन से आरोपी शिक्षक की शिकायत करते हुए बेटी को घर ले जाने की बात कही. आरोप है कि कथित शिक्षक ने छात्रा के गणित में कमजोर होने की बात कहकर उसे छुट्टी देने से मना कर दिया था.

मृतका की मां ने बताया कि कुछ लोग पैसे लेकर उन पर लेने का दबाव डाल रहे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »