मंत्री की बेटी से बदमाशों ने लूट लिया मोबाइल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर में अज्ञात बदमाशों ने बिहार के एक ताकतवर मंत्री की बेटी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे डाला. अब पुलिस लूटरों की तलाश कर रही है.

Advertisement
पुलिस लूटेरों की तलाश कर रही है पुलिस लूटेरों की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • गाजियाबाद,
  • 04 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बिहार के एक ताकतवर मंत्री की बेटी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दे डाला. लूट की इस खबर से पुलिस महकमे में खलबली मच गई. पुलिस लूटरों की तलाश कर रही है.

लूट की यह वारदात गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में हुई. दरअसल, बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी की बेटी जूही गाजियाबाद में रहकर पढ़ाई कर रही है. वह संतोष मेडीकल कालेज की छात्रा है.

Advertisement

गुरुवार की दोपहर वह कालेज से निकलकर अपने रूम की तरफ जा रही थी. तभी संतोष मेडिकल तिराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक कर उसका महंगा मोबाइल फोन लूट लिया. और मौके से फरार हो गए.

जूही के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जमा हो गए. मामले की शिकायत पुलिस से की गई. मंत्री की बेटी के साथ लूट की वारदात हो जाने की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई. शहर के सभी थानों को वारदाते बारे में सूचित किया गया.

क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल यादव ने बताया कि जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष को मौके पर भेजा गया है. और मामले की जांच की जा रही है. पूरी जानकारी मिलने के बाद ही वह कुछ बता पायेंगे.

जब इस संबंध में गाजियाबाद के एसपी सिटी से पूछा गया तो उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि क्षेत्राधिकारी के पास पूरा विवरण है. वह मामले को देख रहे हैं. वारदात के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement