नाबालिग रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, पादरी ने किया था दुष्कर्म

केरल के कन्नूर में नाबालिग रेप पीड़िता के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है. रेप के आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक निजी संस्था ने सोमवार को मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी.

Advertisement
आरोपी पादरी रॉबिन ने पिछले साल मई में किया था नाबालिग के साथ रेप आरोपी पादरी रॉबिन ने पिछले साल मई में किया था नाबालिग के साथ रेप

रेवती आर.

  • कन्नूर,
  • 28 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:20 PM IST

केरल के कन्नूर में नाबालिग रेप पीड़िता के बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है. रेप के आरोपी पादरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एक निजी संस्था ने सोमवार को मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी.

आरोपी पादरी का नाम रॉबिन वडकुमचेरी है. मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल मई में आरोपी पादरी ने 17 साल की पीड़िता के साथ किया था. आरोपी पादरी उसी स्कूल में बतौर मैनेजर तैनात था, जहां पीड़िता पढ़ती थी.

Advertisement

पीड़िता की मानें तो आरोपी पादरी ने एक दिन उसके अकेले होने का फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया था. बदनामी के डर से उसने ये बात किसी को नहीं बताई. जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई और पिछले हफ्ते ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया.

पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पादरी रॉबिन के खिलाफ आईपीसी की धारा-376 और के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रॉबिन ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »