दिल्लीः नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. जहां मकान मालिक और उसके दो साथियों ने लड़की को अकेली पाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 17 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:11 PM IST

दिल्ली में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. जहां मकान मालिक और उसके दो साथियों ने लड़की को अकेली पाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके का है. जहां रहने वाली 16 वर्षीय एक को उसी के मकान मालिक और अन्य दो किरायदारों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया. पीड़िता 10 दिन पहले ही बिहार के मुज्जफरपुर से दिल्ली में अपने ताऊ के घर आई थी. मगर तीन दिन पहले ही उसने न्यू अशोक नगर इलाके में एक रूम किराए पर लिया था.

Advertisement

शुक्रवार की रात 9 बजकर 30 मिनट पर जब लड़की अपने घर के किचन में खाना बना रही थी, तभी मकान मालिक और 2 लड़के उसे किचन की खिड़की से खींचकर छत पर ले गए. वहां एक आरोपी संजीव ने लड़की के मुंह पर कपडा बांध दिया और उसके बाद मकान मालिक प्रशांत और किराएदार संजीव और विकास ने मिलकर लड़की से किया.

दरिंदगी का आलम ये था कि जब पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची तो, घर की छत पर खून ही खून बिखरा हुआ था. बदमाशों के चंगुल से छूटते ही लड़की ने शोर मचाना शुरु कर दिया था. जिसके बाद पडोसी और आस-पास के लोगों ने तीनों आरोपियों को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया.

फ़िलहाल पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लड़की के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »