दिल्ली: भाषा के चलते लाचार थी नाबालिग, 5 महीने तक होता रहा गैंगरेप

15 वर्षीय नाबालिग को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाने वाले तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया और बीते कई महीनों से उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

तनसीम हैदर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 महीने तक गैंगरेप का दहला देने वाला मामला सामने आया है. पीड़िता बंगाल की रहने वाली है और सिर्फ बांग्ला भाषा ही बोल पाती है, जिसके चलते वह किसी से मदद भी नहीं मांग पा रही थी.

वहीं 15 वर्षीय नाबालिग को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दिल्ली लाने वाले तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया और बीते कई महीनों से उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे. किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटकर नाबालिग थाने पहुंची तो पहले तो पुलिस को भी उसकी बात समझने में वक्त लगा, क्योंकि लड़की सिर्फ बांग्ला ही बोल रही थी.

Advertisement

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि राजू नाम का शख्स उसे दिल्ली लेकर आया था. उसे गोविंदपुरी इलाके के तुगलकाबाद में एक कमरे पर रखा गया. लेकिन नौकरी दिलाने की जगह राजू और उसके दो अन्य दोस्त उसके साथ घिनौनी हरकत करने लगे.

इस दौरान जब लड़की ने विरोध किया तो लड़की के साथ मारपीट भी की गई. लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया, जिसमें रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप और POCSO ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

दिल्ली से ही सटे फरीदाबाद से इसी तरह पड़ोस में रहने वाले तीन युवकों द्वारा एक नाबालिग के साथ लगातार गैंगरेप करने का मामला हाल ही में सामने आया था. पीड़िता के माता-पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और रोज बच्ची को घर पर अकेला छोड़ काम के लिए निकल जाते हैं. इधर माता-पिता के काम पर जाते ही पड़ोस में रहने वाले तीन युवक घर में घुस आते और नाबालिग बच्ची को बारी-बारी से अपनी हवस का शिकार बनाते थे.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता बच्ची ने बताया कि गैंगरेप के दौरान आरोपी उसका भी बनाते थे. पीड़िता की मां ने बताया कि उन्हें अपनी 12 साल की बेटी के साथ हो रहे अनाचार का पता तब चला, जब बच्ची एक दिन उनसे काम पर न जाने की गुहार करने लगी. जब मां ने कारण पूछा तो बच्ची ने रो-रोकर पूरी आपबीती बताई.

पुलिस ने आरोपियों के पास से अश्लील वीडियो भी बरामद कर लिए हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ POSCO ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »