प्रेमी को लटका देख प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, प्रेमी की लाश से जा लिपटी

बताया जा रहा है कि आग से जलती हुई लड़की अपने प्रेमी से जा लिपटी. इससे प्रेमी की लाश भी बुरी तरह से झुलस गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि घर के कमरे में प्रेमी का शव फांसी पर झूल रहा था और प्रेमिका का शव जमीन पर पड़ा हुआ था.

Advertisement
प्रेमी को लटका देख प्रेमिका ने खुद को लगाई आग प्रेमी को लटका देख प्रेमिका ने खुद को लगाई आग

रोहित / सुनील नामदेव

  • रायपुर,
  • 28 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:09 PM IST

छत्तीसगढ़ के कवर्धा से एक प्रेमी जोड़े की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, पहले लड़के ने फांसी लगाई, फिर अपने प्रेमी को फांसी पर झूलता देख लड़की ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर अपने आप को आग के हवाले कर दिया.

बताया जा रहा है कि आग से जलती हुई लड़की अपने प्रेमी से जा लिपटी. इससे प्रेमी की लाश भी बुरी तरह से झुलस गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि घर के कमरे में प्रेमी का शव फांसी पर झूल रहा था और प्रेमिका का शव जमीन पर पड़ा हुआ था.

Advertisement

हालांकि, मौका-ए-वारदात के नजारे को देखने के बाद पुलिस यह तय नहीं कर पाई है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या का. पुलिस को इस बात की भी आशंका है कि किसी ने दोनों की हत्या कर उन्हें जलाने की कोशिश की हो. पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका दोनों ही नाबालिग थे. दोनों के बीच पिछले चल रहा था. पिछले दो महीने से यह प्रेमी युगल गांव से गायब था. घटना से दो दिन पहले ही ये दोनों अपने गांव वापस लौटे थे. मृतक प्रेमी की मां जब घर पहुंची तो घर के अन्दर का दृश्य देखकर बदहवास हो गई.

घर के एक कमरे में उनका बेटा फांसी पर लटका था और बेटे की प्रेमिका भी मृत अवस्था में वहीं पड़ी थी. दोनों के शव बुरी तरह से जले हुए थे. युवक की मां ने तत्काल इसकी सूचना आस-पास के लोगों को दी और पुलिस को भी बुलाया. बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका घटना के वक्त घर में अकेले थे.

Advertisement

वारदात के समय प्रेमी की मां खेत में काम करने गई थी. के मुताबिक घर में सुबह दोनों सामान्य हालत में थे. इसलिए वो काम-काज निपटाने के लिए खेत में चली गई थी. लौटी तो किचन से लगे कमरे से जलने की बदबू आई. जाकर देखा तो बेटा लटका पड़ा था और उसकी प्रेमिका का शव नीचे था.

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शूरू की. पड़ोस के एक शख्स ने पुलिस को बताया कि उसे लड़की की चीख सुनाई दी थी. लेकिन उसने इसे सामान्य तौर पर लिया और अपने काम में लगा रहा. जानकारी के मुताबिक, नाबालिग प्रेमी युगल शादी के बंधन में बंध चुके थे. इसलिए उन्हें दोनों की जुदाई का डर सता रहा था.

चोरी छिपे शादी के बाद लड़की के परिजनों ने उसकी सुध लेना छोड़ दिया था. जबकि लड़के के परिवार वालों को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं था और वो खुश थे. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है. फिलहाल दोनों की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement