नोएडा: टाटा स्टील के मैनेजर की हत्या के आरोपी ने कबूला जुर्म

टाटा स्टील के मैनेजर की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है. कंपनी में घुसकर गोली मारने वाला शख्स इसी कंपनी का पू्र्व कर्मचारी है जो नौकरी से निकाले जाने से नाराज था.

Advertisement
अपने ही मैनेजर की हत्या करने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार अपने ही मैनेजर की हत्या करने वाला पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

पुनीत शर्मा / विवेक पाठक

  • नोएडा,
  • 11 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 3:01 PM IST

पिछले दिनों हुई टाटा स्टील कंपनी के मैनेजर की हत्या के आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. दरअसल आरोपी कंपनी का पूर्व कर्मचारी है और नौकरी से निकाले जाने से नाराज होकर उसने अपनी ही कंपनी के मैनेजर को गोलियों से भून दिया.

बता दें कि आरोपी पूर्व कर्मचारी नौकरी से निकले जाने के बाद से काफी परेशान चल रहा था, उसके मुताबिक वह कंपनी में पिछले 12 साल से काम कर रहा था लेकिन उसे चार महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था. जिसके चलते वह बिलकुल बर्बादी की कगार पर आ गया था, अब उसके पास दो ही रास्ते बचे थे या तो वह आत्महत्या कर ले या फिर मैनेजर को रास्ते से हटा दे. इसलिए उसने मैनेजर को ही रस्ते से हटा दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी सिंगापुर भागने की फिराक में था.  

Advertisement

नोएडा के सेक्टर 24 स्थित टाटा स्टील कंपनी में काम करने वाले पूर्व कर्मचारी ने कम्पनी से निकले जाने का बदला लेने के लिए अपने ही . पुलिस गिरफ्त में आने के बाद आरोपी ने खुलासा करते हुए बताया की वह इस कंपनी में खून पसीना बहा कर पिछले 12 सालों से काम कर रहा था. लेकिन चार महीने पहले उसे कंपनी से बाहर कर दिया गया. उसने अपनी नौकरी की बहाली के लिए कंपनी के बड़े अधिकारीयों के पास भी मेल के जरिए गुहार भी लगाई थी, लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई.

पुलिस के मुताबिक आरोपी को कम्पनी से चार महीने पहले सस्पेंड कर दिया था. जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहा था जिस वजह से उसने कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी ने बताया कि वो उसने इलाहाबाद से 90 हजार में एक पिस्टल और 25 गोलियां खरीद कर लाया था और दिल्ली के एक पार्क में दो गोली चला कर प्रैक्टिस भी की थी. जिसके बाद इसने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना के बाद सिंगापुर भागने की फिराक में था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »