दिल्लीः सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई मर्डर की वारदात

दिल्ली में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां कुछ लोगों ने एक सरकारी शराब की दुकान के सहायक प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी. कत्ल की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Advertisement
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर / चिराग गोठी

  • नई दिल्ली,
  • 22 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:35 PM IST

दिल्ली में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां कुछ लोगों ने एक सरकारी शराब की दुकान के सहायक प्रबंधक की गोली मारकर हत्या कर दी. कत्ल की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

दिल्ली सरकार की डीएस आईडीसी वाइन शॉप में बतौर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात बृज भूषण बीती शाम महरौली स्थित अपने घर से वैगनआर कार लेकर निकल रहे थे. इसी दौरान उनके घर के बार गली में पहले से मौजूद दो लोगों ने मुड़ते ही उनका रास्ता रोक लिया. पहले उन दोनों उनकी कार का शीशा तोड़ा और फिर धारदार हथियार से बृज भूषण पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए.

Advertisement

इसी दौरान वहीं पास में खड़ी खड़ी एक सेंट्रो कार में बैठे एक शख्स ने पिस्टल निकाल कर बृज भूषण पर फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों से घिरे बृज भूषण ने विरोध करना चाहा तो तीसरे शख्स अपनी गाड़ी से उतरकर बृज भूषण की गाड़ी बैठ गया. एक हमलावर ने उनकी गाड़ी चलाने की कोशिश की.

लेकिन बाद में वे तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए. घायल बृज भूषण गाड़ी से बाहर आकर जमीन पर गिर पड़े. उन्होंने मदद के लिए पड़ोसियों को आवाज दी. बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के एक भाई बीएसएफ में है. परिजनों के मुताबिक बृज भूषण की किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी. लेकिन जिस तरीके से रेकी के बाद इस की वारदात को अंजाम दिया गया. उससे एक गहरी साजिश और पुरानी रंजिश नजर आती है.

Advertisement

फ़िलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है. अब अधिकारी इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. बृज भूषण का शव पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुचने की कोशिश कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »