CRIME NEWS@10 AM: जुर्म की दुनिया की 5 बड़ी खबरें

पेश है जुर्म की दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी खबरें...

Advertisement
जुर्म की दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी खबरें जुर्म की दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी खबरें

मुकेश कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 28 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

पेश है जुर्म की दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी खबरें...

रेप केस में सजा काट रहे राम रहीम की चहेती हनीप्रीत के पीछे पुलिस पड़ी हुई है. हर जगह उसकी तलाश हो रही है. इस बीच दिल्ली में उसकी मौजूदगी ने पुलिस के लिए उम्मीद जगाई है, लेकिन अभी तक उसे ट्रेस नहीं किया जा सका है. कहा जा रहा है कि पकड़े जाने से बचने के लिये हनीप्रीत फोन कॉल का इस्तेमाल नहीं कर रही है. वह अपने जानने वाले लोगों के फोन से व्हाट्सऐप कॉल या चैट कर रही है, ताकि ट्रेस न हो सके.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में ठेकेदार मन्ना सिंह और उनके साथी राजेश राय मर्डर केस में बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आठ साल बाद विधायक मुख्तार अंसारी सहित आठ लोगों को बरी कर दिया, वहीं तीन लोगों को दोषी करार दिया है. यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद की अदालत ने सुनाया.

खूनी खेल ब्लू व्हेल गेम चैलेंज के चक्कर में केवल बच्चे ही नहीं अब बड़े भी फंस रहे हैं. हरियाणा के पंचकूला में ब्लू व्हेल के शिकार तीन ऐसे केस मिले हैं, जिनके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है. यहां दो महिलाएं और एक युवक इस खेल के चक्कर में डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं. तीनों का पंचकूला के मनोरोग विभाग में इलाज किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक मासूम बच्ची से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो कानून के तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में  उस शिक्षक की गिरफ्तारी हो गयी, जिसे लेकर एक महीने से बवाल मचा हुआ था. बैजलपुर गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले मोतीराम सेन नामक शिक्षक पर आरोप था कि‍ वो नृत्य सिखाने के नाम पर स्कूली छात्राओं से अश्लील हरकत करता था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement