यूपीः फिरौती देकर मुक्त कराई गईं अगवा बहनें

लखीमपुर खीरी जिले से अगवा की गई तीन सगी बहनों को फिरौती की रकम देकर नेपाल सीमा से लगे एक जंगल से सकुशल मुक्त करा लिया गया.

Advertisement
पुलिस ने इस मामले में फिरौती दिए जाने की पुष्टि की है पुलिस ने इस मामले में फिरौती दिए जाने की पुष्टि की है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • लखीमपुर खीरी,
  • 19 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 5:42 PM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में तीन दिन पहले घर से अगवा की गई तीन सगी बहनों को फिरौती की रकम देकर नेपाल सीमा के पास से मुक्त करा लिया गया.

जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश चौरसिया ने बताया कि खरीगढ गांव से बीते शनिवार की रात तीन सगी बहनों उपमा, रोहिणी और संतोषी को उनके घर से अगवा कर लिया गया था. सोमवार की रात नेपाल सीमा के नजदीक जंगल से उन्हें मुक्त करा लिया गया.

Advertisement

एसपी के मुताबिक लड़कियों के मामा प्रताप पांच लाख रुपये फिरौती देकर उन्हें अपने साथ लाये. मुक्त कराई गई लडकियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है और अपहरणकर्ताओं को पकडने के लिए अभियान जारी है.

यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) दलजीत सिंह चौधरी ने फिरौती की रकम देकर लड़कियों को रिहा कराए जाने की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता अगवा लड़कियों को सकुशल मुक्त कराना था. अब पुलिस का यह दायित्व भी है कि अपहरणकर्ताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजें और फिरौती की रकम बरामद करें.

अगवा की गई एक लड़की उपमा का कहना है कि बदमाश उन तीनों बहनों को जंगल की तरफ ले गए और जंगल में घुसने से पहले बदमाशों ने उपमा के फोन से ही उसके पिता रामबली गुप्ता को फोन किया और उनसे पांच लाख रुपये फिरौती के तौर पर मांगे थे.

Advertisement

उपमा के मुताबिक उन्हें जगह बदल-बदल कर रखा गया. उन्हें जंगल में कई किलोमीटर तक पैदल चलाया गया. रास्ते में उन्होंने कई जगह अपनी चप्पलें छोड़ दी थी, ताकि पुलिस की मदद हो सके, लेकिन पुलिस उन तक नहीं पहुंच सकी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement