गाजियाबाद: BSP के पूर्व विधायक के भाई ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक मुरादनगर सीट से बीएसपी के पूर्व विधायक वहाब चौधरी के भाई आस मोहम्मद ने देर रात अपनी पत्नी सुहाना की गोली मारकर हत्या कर दी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई) सांकेतिक तस्वीर (पीटीआई)

मयंक गौड़

  • मुरादनगर,
  • 27 मई 2020,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST

  • यूपी के मुरादनगर में हत्या का मामला
  • गोली मारकर पति ने की पत्नी की हत्या

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में देर रात अचानक उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब लोगों को यह जानकारी मिली कि आस मोहम्मद नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.

जैसे ही सूचना आसपास के लोगों को मिली तो लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और यह सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पति को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक मुरादनगर सीट से बीएसपी के पूर्व विधायक वहाब चौधरी के भाई आस मोहम्मद ने देर रात अपनी पत्नी सुहाना की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिली. शुरुआती जांच में आस मोहम्मद ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की है. हालांकि हत्या के कारणों के बारे में पुलिस अभी जांच कर रही है.

20 साल पहले हुई थी शादी

वहीं मृतक सुहाना के परिजनों का कहना है कि करीब 20 साल पहले सुहाना और आस मोहम्मद की शादी हुई थी. कुछ दिन पहले ही सुहाना और उसके बच्चों को उसके पिता उसके सुसराल छोड़कर आए थे. परिजनों के मुताबिक आरोपी पति आस मोहम्मद आपराधिक प्रवृति का शख्स है और कई सालों से पत्नी को प्रताड़ित करता रहा है.

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने बताया कि स्थानीय पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि आस मोहम्मद नामक शख्स के जरिए अपनी पत्नी को गोली मारी गई है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो मृतका सुहाना का शव लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा हुआ था.

Advertisement

हथियार बरामद

उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए उससे गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आरोपी से वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिस हथियार से महिला की हत्या की गई है. हत्या किए जाने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »