बेटियों के सामने पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला हत्या, चौंकाने वाली है वजह

दिल्ली में पति ने पत्नी पर चाकू से कई वार करके उसकी हत्या कर दी. आरोप है कि पत्नी पर शक के चलते पिता ने बेटियों के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

हिमांशु मिश्रा

  • दिल्ली,
  • 11 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:51 AM IST

दिल्ली में पति ने दो बेटियों के सामने ही पत्नी को चाकू से गोदकर मार डाला. मां को बचाने आई बड़ी बेटी को भी चोट लग गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

जानकारी के मुताबिक, घटना दिल्ली के विजय मोहल्ला मौजपुर इलाके की है. यहां 10 सितंबर देर रात 1 बजे जाफराबाद पुलिस को घर में 32 साल की एक महिला निशा की हत्या होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर निशा को गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर गई. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने इस मामले में मृतक के पति साजिद को गिरफ्तार करके पूछताछ की. इस दौरान आरोपी ने पूरी वारदात का खुलासा किया.

Advertisement

कई दिनों से बेरोजगार था आरोपी

इस मामले में पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त साजिद और निशा की दो बेटियां भी वहीं मौजूद थी. उनकी बड़ी बेटी 11 साल की जबकि छोटी बेटी 7 साल की है. इस दौरान बड़ी बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो उसके हाथ पर भी चोट लग गई. आरोपी पहले मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था. लेकिन, वो पिछले कुछ दिनों से बंद थी और साजिद फिलहाल बेरोजगार था. 

आरोपी ने पत्नी पर किए कई वार

पुलिस ने बताया कि साजिद अपनी पत्नी निशा पर शक करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था. बीती रात को भी इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ. फिर साजिद ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया. आरोपी ने पत्नी के गले, सीने और हाथ पर चाकू से कई वार करके उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही इस मामले में आगे की कार्रवाई  शुरु कर दी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »