गुड़गांवः कोरियन कंपनी में डकैती, 5 गिरफ्तार

गुडगांव पुलिस ने एक कोरियन कंपनी में लाखों के माल पर हाथ साफ करने वाले डकैतों को आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंचा ही दिया. आरोपियों ने कंपनी में करीब 90 लाख रुपये के कीमती टूल पर डाका डाला था.

Advertisement
पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • गुडगांव,
  • 27 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 7:08 PM IST

गुडगांव पुलिस ने एक कोरियन कंपनी में लाखों के माल पर हाथ साफ करने वाले डकैतों को आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंचा ही दिया. आरोपियों ने कंपनी में करीब 90 लाख रुपये के कीमती टूल पर डाका डाला था.

मामला गुडगांव के आईएमटी मानेसर का है. बीती 21 अक्टूबर को पांच से सात हथियारबंद बदमाशों ने कोरियन इंडिया टूलिंग कंपनी में बंदूक की नोक पर पहले गार्ड को बंधक बनाया और फिर इस वारदात को अंजाम दिया. वे बदमाश कंपनी के 90 लाख रुपये के कीमती टूल लेकर फरार हो गए थे. तभी से पुलिस इस केस को सुलझाने की कोशिश कर रही थी.

Advertisement

मामला विदेशी कंपनी में का था इसलिए गुड़गांव पुलिस की नाक का सवाल बना हुआ था. इसी बीच गुड़गांव पुलिस को मुखबिर से आरोपियों के बारे में ख़बर लगी. जिसके बाद पुलिस ने डकैती से जुड़े एक के बाद एक पांच बदमाशों को आईएमटी मानेसर के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार कर लिया.

गुडगांव के डीसीपी क्राइम की मानें तो इस वारदात का मास्टरमाइंड यूपी के कानपुर के रहने वाला है. वह आईएमटी के एक प्लांट को किराए पर लेकर टूल कटिंग का काम करता है. उस मास्टरमाइंड पर पहले भी 2 कंपनियों में इसी तरह की वारदात को अंजाम देने का आरोप है. बहरहाल, गुड़गांव पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर कुछ अन्य मामलों के खुलासे का दावा भी कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »