यूपीः ट्यूशन टीचर ने दो मासूम बच्चों के साथ की दरिंदगी

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद शहर में एक ट्यूशन टीचर की काली करतूत सामने आई है. जहां उस टीचर ने दो मासूम बच्चों के साथ कुकर्म और रेप की वारदात को अंजाम दे डाला. पीड़ित बच्चे सगे भाई-बहन हैं.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2018,
  • अपडेटेड 10:05 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद शहर में एक ट्यूशन टीचर की काली करतूत सामने आई है. जहां उस टीचर ने दो मासूम बच्चों के साथ कुकर्म और रेप की वारदात को अंजाम दे डाला. पीड़ित बच्चे सगे भाई-बहन हैं. लड़की की उम्र 5 और लड़के की उम्र 6 साल है. दोनों बच्चे आरोपी से ट्यूशन पढ़ते हैं.

आरोपी हैवान की पहचान धीरज उर्फ धनंजय झा के रूप में हुई है. वह को घर पर ट्यूशन पढ़ाता था. उस दरिंदे ने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया और फिर मौका देखकर उसकी मासूम बहन के साथ भी बलात्कार की वारदात को अंजाम दे डाला.

Advertisement

आरोपी ने दोनों बच्चों को इस बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी. साथ ही उन्हे डरा धमका दिया. बच्चे सहम गए. इसकी वजह से बच्चों ने दर्द झेला. लेकिन जब दोनों की तबीयत खराब हुई तो उन दोनों को अस्पताल ले जाया गया. तब डॉक्टर ने इस हैवानियत के बारे में बच्चों के परिवार और पुलिस को जानकारी दी.

धीरज करीबी एक सप्ताह से बच्चों के साथ हैवानियत कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चों का मेडिकल टेस्ट कराया गया है. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »