प्रजापति केस: पीड़िता की मां ने कहा- बेटियों को परेशान कर रही यूपी पुलिस

रेप केस में फरार चल रहे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति अभी तक यूपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. वहीं, रेप पीड़िता की मां ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि यूपी पुलिस कुरुक्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही उनकी दो बेटियों को परेशान कर ही है. कॉलेज में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में सोमवार को पीड़िता सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखेगी.

Advertisement
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति

मुकेश कुमार

  • लखनऊ,
  • 05 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

रेप केस में फरार चल रहे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति अभी तक यूपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. वहीं, रेप पीड़िता की मां ने यूपी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि यूपी पुलिस कुरुक्षेत्र में रहकर पढ़ाई कर रही उनकी दो बेटियों को परेशान कर ही है. कॉलेज में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में सोमवार को पीड़िता सुप्रीम कोर्ट में अपनी बात रखेगी.

Advertisement

पीड़िता के वकील के मुताबिक, रेप पीड़िता की मां की दो और बेटियां कुरुक्षेत्र में रहती हैं. यूपी पुलिस उनको वहां परेशान कर रही है. पुलिस बेटियों के कॉलेज में उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है. रेप पीड़िता की हालत अभी भी ठीक नहीं हो पाई है. वह और उसकी मां बहुत ज्यादा मानिसक तनाव में हैं. डर के साए में जी रहे हैं. सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनाई के दौरान पीड़िता जज के सामने अपनी बात रखेगी.

कुर्क हो सकती है गायत्री की संपत्ति
गायत्री प्रसाद प्रजापति पर दिन-ब-दिन कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. करीब पंद्रह दिनों से गायब चल रहे गायत्री तो ढूंढने में यूपी पुलिस नाकाम रही है. यूपी पुलिस को सुप्रीम कोर्ट में गायत्री की गिरफ्तारी के बारे में आठ मार्च को जवाब देना है. वहीं, गायत्री के पास पुलिस के सामने पेश होने के लिए सोमवार तक वक्त है. कानून के लिहाज से गायत्री को घेरने के लिए पुलिस हर मुमकिन कोशिश कर रही है, लेकिन असर कहीं नहीं दिख रहा.

Advertisement


यूपी पुलिस ने गायत्री प्रजापति के सारे ठिकानों पर दबिश दी. उनके करीबियों से पूछताछ की गई. उनके सारे फोन नंबर को ट्रैकिंग पर लगाया गया. उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट भी निकलवाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. अब तो खुफिया सूचना मिली है कि गायत्री प्रसाद प्रजापति विदेश फ़रार हो सकते हैं. लिहाजा यूपी पुलिस ने एयरपोर्ट और बाहर जाने के दूसरे रास्ते के बारे में जानकारी दी. विदेश जाने से रोकने के लिए अलर्ट जारी है.


बताया जा रहा है कि कोई रास्ता न बचने पर गायत्री कोर्ट में सरेंडर करने और उससे पहले अंतरिम राहत लेने की कोशिश कर सकता है. यूपी पुलिस अब तक उसकी तलाश मे दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, बिजनौर, कन्नौज, बुलन्दशहर समेत तीन दर्जन से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन उसका कहीं कोर्ई सुराग नहीं मिला. लिहाजा पुलिस गायत्री की सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश हासिल करने के लिए सोमवार को कोर्ट का दरवाज़ा खटखटा सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »