दिल्ली: विदेश से कर रहा था मोबाइल और घड़ियों की तस्करी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है जो पिछले कई सालों से विदेशों से भारत में महंगे फोन, घड़ियां और अन्य सामानों की तस्करी कर रहा था. टीम ने इसके पास से बड़ी मात्रा में फोन और घड़ियां भी बरामद की हैं.

Advertisement
लाखों की विदेशी घड़ियां और आईफोन जब्त (Photo- Aajtak) लाखों की विदेशी घड़ियां और आईफोन जब्त (Photo- Aajtak)

पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:41 PM IST

  • आईजीआई एयरपोर्ट से एक तस्कर गिरफ्तार
  • 27 एप्पल आईफोन, 330 ब्रांडेड घड़ियां बरामद

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने एक ऐसे तस्कर को गिरफ्तार किया है जो पिछले कई सालों से विदेशों से भारत में महंगे फोन, घड़ियां और अन्य सामानों की तस्करी कर रहा था. टीम ने इसके पास से बड़ी मात्रा में फोन और घड़ियां भी बरामद की हैं.

Advertisement

एयरपोर्ट पर तस्करी की घटना

राजधानी दिल्ली सहित देश भर की हवाई अड्डों पर तस्करी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. तस्कर अलग-अलग तरीके से विदेशों से सामान लाकर भारत में तस्करी कर रहे हैं. ऐसी ही घटना दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से सामने आई है जहां 25 सितंबर को हांगकांग से दिल्ली आने वाली फ्लाइट cx697 में एक यात्री के सामान की जब तलाशी ली गई, तो उसके पास से बड़ी मात्रा में महंगी घड़ियां, आईफोन और अन्य सामान की बरामदगी हुई. बरामद सामान की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है.

शख्स से पूछताछ में खुलासा

बरामद सामान में 27 एप्पल आईफोन, 330 ब्रांडेड घड़ियां, 20 ट्रैक सूट के साथ टीम ने काफी सामान जब्त किया. वहीं जब इस शख्स से पूछताछ की गई तो इसने बताया कि वह अक्टूबर 2017 से सितंबर 2019 की अवधि के दौरान अपनी पिछली यात्राओं में करोड़ो रुपये के सामान की तस्करी कर चुका है.

Advertisement

बहरहाल, पुलिस ने कस्टम एक्ट 1962 की धारा 104 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर सामान को जब्त कर लिया है और पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी हुई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement