एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के चलते हुई महिला की हत्या, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

गाजियाबाद में हुई तलाकशुदा महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. हत्या करने के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है. महिला की कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 12:29 AM IST

  • हत्या में शामिल हैं पति-पत्नी
  • पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. नौकरी पेशा महिला की हत्या के शक में पुलिस ने एक दंपति को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि पति ने गोली मारकर महिला की हत्या की थी. इस साजिश में उसकी पत्नी भी शामिल थी. मृतक महिला का गिरफ्तार आरोपी शख्स से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था. पुलिस के अनुसार महिला आरोपी से शादी करने का दबाव बना रही थी. महिला ने गिरफ्तार आरोपी को एक मोटी रकम भी दी थी, जिसकी वजह से हत्या हुई.

पुलिस ने हत्या के आरोप में संदीप कौशिक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश संदीप कौशिक और उसकी पत्नी प्रीति ने रची थी. दरअसल गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट इलाके में गुरुवार 12 मार्च को एक महिला का शव मिला था. इस महिला की पहचान थाना साहिबाबाद निवासी रिनी जैन के रूप में हुई थी जो हत्या से एक दिन पहले अपने घर से किसी से मिलने की बात कह कर गई थी. रिनी कनॉट प्लेस में काउंसलिंग का काम किया करती थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि रिनी को गोली मारकर हत्या की गई है. पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए संदीप कौशिक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. संदीप कौशिक की पत्नी प्रीति जो खुद भी प्रोफेसर है वह भी साजिश में शामिल थी. गाजियाबाद कप्तान कलानिधि नैथानी के मुताबिक संदीप और रिनी के बीच संबंध थे.

महिला शादी का बना रही थी दबाव

दरअसल रिनी का तलाक हो चुका था और वह अपनी मां और बेटे के साथ रहा करती थी. कई वर्ष से दोनों के बीच संबंध चले आ रहे थे. पुलिस के मुताबिक अब रिनी संदीप पर दबाव बना रही थी कि वह उससे शादी कर ले. रिनी यह भी कहती थी या तो वह अपनी पत्नी का कत्ल कर दे नहीं तो वह . पुलिस गिरफ्त में आए संदीप कौशिक के मुताबिक उसे डर था कि कहीं वह उसकी और उसकी पत्नी की हत्या ना कर दे जिसके चलते उसने यह कदम उठाया.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

कार में महिला को मारी गोली

बुधवार के दिन संदीप ने रिनी को अपने रेस्त्रां में बुलाया और उससे कहा कि उसका काम मंदा चल रहा है. उसे 3,00,000 रुपये चाहिए. विनी 3,00,000 लेकर वहां पहुंची तो दावत के बहाने संदीप रिनी को उसी की पुलिस के मुताबिक उसके बाद संदीप ने गोली मारकर हत्या कर दी. उसकी कार को सोसाइटी में खड़ा कर दिया.

पुलिस से बचने के लिए उठाया यह कदम

इतना ही नहीं संदीप इतना चालाक था वह जानता था कि उसकी मोबाइल लोकेशन से पुलिस उसे पकड़ सकती है. उसने अपना मोबाइल अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली भेज दिया था जिससे सर्विलांस के जरिए जब उसकी लोकेशन पुलिस चेक करे तो वो घटनास्थल से अलग आए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या के पीछे संबंधों को खोने का डर और पैसा था जिसके चलते हाइली क्वालिफाइड दंपति ने यह फैसला लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »