इंटर्नशिप कर रही इंजीनियरिंग की छात्रा ने की खुदकुशी

दिल्ली से सटे नोएडा में मानसिक तनाव के चलते इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने बीती रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. वह थाना सेक्टर-20 के सी ब्लाक में स्थित एक पीजी में रहती थी. मृतका के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी मानसिक तनाव के चलते खुदकुशी

मुकेश कुमार

  • नोएडा,
  • 17 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST

दिल्ली से सटे नोएडा में मानसिक तनाव के चलते इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने बीती रात पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. वह थाना सेक्टर-20 के सी ब्लाक में स्थित एक पीजी में रहती थी. मृतका के पिता उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पीजी में सुमेधा पुत्री अनीश कुमार त्यागी और अन्य लड़कियां रहती थीं. सुमेधा राजस्थान के वनस्थली विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. बताया जा रहा है कि पढ़ाई के अंतिम चरण में वह सेक्टर-16 में स्थित एक संस्थान से इंटर्नशिप भी कर रही थी.

Advertisement

पंखे से लटका मिला छात्रा का शव
बीती रात सुमेधा पीजी में अकेली थी. उसकी सहेलियां जब बाहर से लौटी तो उन्होंने उसके शव को पंखे से लटका पाया. उन्होंने इसकी सूचना मकान मालिक को दी. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

इंटर्नशिप कर रही महिला ने दी जान
मेरठ जिले के एक अस्पताल में 22 वर्षीय एक महिला ने अपने प्रशिक्षकों द्वारा उत्पीड़न किए जाने के बाद जहर खाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के पिता राजकुमार ने यहां पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी निशा ने मेरठ में अपने रिश्तेदार के घर में कुछ जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली.

Advertisement

उत्पीड़न कर रहे थे वरिष्ठ प्रशिक्षक
पुलिस ने बताया कि उन्होंने आरोप लगाया है कि आहार विशेषज्ञ निशा एक निजी अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही थी. वहां उसके दो वरिष्ठ प्रशिक्षक उसका उत्पीड़न कर रहे थे. उसे लगातार अपमानित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मामले में अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »