बिहार: इंजीनियर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा जिले में दो इंजीनियरों की हत्या मामले के मुख्य आरोपी मुकेश पाठक को बिहार पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम ने सोमवार को पड़ोसी राज्य झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर दो इंजीनियरों की हत्या सहित राज्य में 16 से ज्यादा हत्या और अपहरण जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज है.

Advertisement
मुख्य आरोपी मुकेश पाठक गिरफ्तार मुख्य आरोपी मुकेश पाठक गिरफ्तार

मुकेश कुमार / सुजीत झा

  • पटना,
  • 11 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 6:25 PM IST

बिहार के दरभंगा जिले में दो इंजीनियरों की हत्या मामले के मुख्य आरोपी मुकेश पाठक को बिहार पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम ने सोमवार को पड़ोसी राज्य झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर दो इंजीनियरों की हत्या सहित राज्य में 16 से ज्यादा हत्या और अपहरण जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज है.

अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार ने सोमवार को बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जल्द बिहार लाने की कार्रवाई की जा रही है. मुकेश राज्य के पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, दरभंगा जिले के विभिन्न थानों में अलग-अलग मामलों में आरोपी है. उसकी तलाश को कई महीनों से थी.

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के शिवराम-गंगदह सड़क निर्माण के दौरान पिछले वर्ष 26 दिसंबर की दोपहर रंगदारी को लेकर बीएनसी एंड सीएनसी के दो इंजीनियरों ब्रजेश कुमार सिंह और मुकेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसका मास्टर माइंड मुकेश पाठक था, जो अब गिरफ्त में आया है.

पुलिस ने मुकेश पाठक गैंग के कुख्यात संतोष झा सहित अन्य की गिरफ्तारी के बाद 11 जुलाई से स्पीड ट्रायल शुरू करने के लिए अपनी सहमति दे दी है. संतोष झा सहित अन्य को इस हत्याकांड में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. इस हत्याकांड में 16 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है.

बताते चलें कि इंजीनियर हत्याकांड में गिरोह के सरगना संतोष झा, विकास झा उर्फ द्रोण, अभिषेक झा, अजय कुमार द्विदेदी उर्फ निकेश दूबे, पिन्टू झा, पिन्टू तिवारी, अंचल झा, ऋषि झा समेत एक महिला आरोपी मुन्नी देवी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इनके खिलाफ आरोप भी गठित किए जा चुके हैं.

इनपुट- IANS

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »