दिल्ली में पकड़ा गया लाखों रुपये का गांजा

दिल्ली पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान एक ट्रक से लाखों रुपये का गांजा बरामद किया है. पुलिस ने गांजा तस्करी करने के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Advertisement
बरामद किए गए गांजे कीमत बाजार में 75 लाख रुपये आंकी गई है बरामद किए गए गांजे कीमत बाजार में 75 लाख रुपये आंकी गई है

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 9:09 PM IST

दिल्ली पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान एक ट्रक से लाखों रुपये का गांजा बरामद किया है. पुलिस ने गांजा तस्करी करने के आरोप में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

दिल्ली पुलिस के ज्वॉइंट सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक में लाखों रुपये का नशीला पदार्थ दिल्ली लाया जा रहा है.

Advertisement

इस ख़बर के आधार पर डीसीपी भीष्म सिंह की टीम ने ट्रक को पकड़ने की योजना बनाई. और ट्रेप लगाकर ट्रक को घेर लिया. ट्रक से 720 किलो बरामद किया गया. इस गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 72 लाख रुपये आंकी गई है.

आरोपी ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि यह गांजा ओडिसा से दिल्ली लाया गया था. गांजा ट्रक में छिपाकर रखा गया था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ट्रक ड्राइवर संजीव उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है.

जॉइंट सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि सोनू ने गांजे की खेप ट्रक के भीतर इस तरह छिपाई थी कि जांच में पकड़ी न जाए. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. ट्रक को सीज कर दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »