दिल्लीः आप विधायक रितुराज गोविंद गिरफ्तार, हंगामे का लगा आरोप

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक रितुराज गोविंद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें धारा-144 के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया है.

Advertisement
विधायक रितुराज गोविंद विधायक रितुराज गोविंद

हिमांशु मिश्रा / राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के विधायक रितुराज गोविंद को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें धारा-144 के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के एक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने किराड़ी से आप विधायक रितुराज गोविंद को गिरफ्तार किया है. रितुराज पर धारा-144 के उल्लंघन का आरोप है. पुलिस के मुताबिक, किराड़ी के निठारी गांव स्थित तालाब में इस बार छठ पूजा की अनुमति नहीं दी गई थी.

Advertisement

दरअसल इस मामले में दिल्ली सरकार ने पहले तालाब के पास पूजा की अनुमति का आर्डर दिया था, जिसे बाद में वापस ले लिया गया था. सरकारी आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तालाब के आसपास धारा-144 लगा दी थी.

पुलिस का आरोप है कि विधायक रितुराज गोविंद लागू होने के बावजूद छठ पूजा के मद्देनजर वहां पहुंचे थे. साथ ही लोगों से वहां पहुंचने की अपील भी कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने पहले तो विधायक को पूछताछ के लिए बुलाया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »