दिल्ली पुलिस की शर्मनाक करतूत, आरोपी की कराई न्यूड परेड

दिल्ली पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आयी है. पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी न्यूड परेड कराती दिख रही है.

Advertisement
दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके की घटना दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके की घटना

मुकेश कुमार / पुनीत शर्मा / अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2018,
  • अपडेटेड 8:35 PM IST

दिल्ली पुलिस की एक शर्मनाक करतूत सामने आयी है. पश्चिमी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके से एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी न्यूड परेड कराती दिख रही है. उसे निर्वस्त्र ही थाने तक ले जाया गया. पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार शख्स एक शातिर अपराधी है.

जानकारी के मुताबिक, 17 मई को इंद्रपुरी इलाके में पुलिस वीरेंद्र नामक एक शातिर अपराधी को पकड़ने गई थी. पुलिस को देखते ही वह बाथरूम से निकलकर दीवार के सहारे कूदने की कोशिश करने लगा. आखिरकार पुलिस ने उसे पकड़ तो लिया, लेकिन उसके बाद जो कुछ हुआ वो बेहद शर्मनाक था.

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर नग्न अवस्था में ही घर से करीब 500 मीटर दूर थाने तक परेड कराई. वीरेंद्र के घरवालों के मुताबिक, उन्होंने बार-बार कहा कि वीरेंद्र को कपड़े तो पहन लेने दो, लेकिन पुलिसवालों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी. यहां तक कि उसे निर्वस्त्र अवस्था में बीच बाजार से होते हुए थाने ले जाया गया.

उस वक्त सड़क पर सैकड़ों लोग थे. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ दिख रहा है कि आरोपी की पत्नी उसके पीछे कपड़े लेकर दौड़ रही है. उसकी नाबालिग बहन भी साथ है. यहां तक की महिला सिपाही भी साथ में मौजूद थी. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ एक मामले में कोर्ट से गैर जमानती वारंट निकला हुआ था.

कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, लेकिन दिल्ली पुलिस के इंद्रपुरी थाने के दबंगों ने उसे सरेआम जलील करने का आदेश अपनी ओर से जोड़ दिया. जब पुलिस गिरफ्तारी के लिए घर पहुंची पहुंची तो आरोपी नहा रहा था. पुलिस ने उसे तन ढकने तक का मौका नहीं दिया और बिना कपड़ों के मोहल्ले में उसका जुलूस निकाल दिया.

Advertisement

पति की ये हालत देखकर पत्नी पीछे पीछे तौलिया लेकर दौड़ी, लेकिन को ये तौलिया भी मंजूर नहीं था. आखिरकार पुलिस इसी हालत में इस शख्स को थाने तक ले गई. ये घटना 17 मई की है, किस्मत कहिए या बदकिस्मती पुलिस की ये कारगुजारी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और जो अब सामने आई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »