Crime Capsule: गवाही देने आए किन्नर पर जानलेवा हमला, कोर्ट के पास फायरिंग

गुरुग्राम कोर्ट में गवाही देने आए एक किन्नर पर जानलेवा हमला हुआ है. जहां घटना हुई है, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस नाका है. हमले के बाद हालत गंभीर बनी हुई है.

Advertisement
पुलिस ने बरामद कर लिया है कारतूस (तस्वीर- आज तक) पुलिस ने बरामद कर लिया है कारतूस (तस्वीर- आज तक)

तनसीम हैदर

  • गुरुग्राम,
  • 26 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

  • कोर्ट पहुंचने से पहले ही हुआ हमला
  • किन्नरों के दो गुटों में चल रही है तकरार

हरियाणा के गुरुग्राम कोर्ट में गवाही देने आ रहे एक किन्नर पर दिनदहाड़े गोली चलाने का मामला सामने आया है. मीनू नाम की एक किन्नर कोर्ट में गवाही देने के लिए गुरुग्राम आई थी लेकिन कोर्ट में पहुंचने से पहले ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी.

Advertisement

घायल होने के बाद किन्रर को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस जगह पर उसे गोली मारी गई है, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की बैरिकेडिंग थी. मीनू किन्नर पर साल 2018 में अपने साथी किन्नर रजनी की हत्या के आरोप थे जिसमें मीनू किन्नर अभी कुछ वक्त पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुई थी.

गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना शहर के राजीव चौक की है. किन्नरों के दो समूहों की झड़प इसे बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक साल 2018 में खेड़की दौला से लगते इलाकों में पैसों की उगाही को लेकर रजनी किन्नर और मीनू किन्नर गुट में रंजिश चली आ रही थी.

यह भी पढ़ें:

पुराने वक्त से चली आ रही है रंजिश

Advertisement

रंजिश के चलते मीनू ने 2018 में रजनी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इसी मामले में बीता काफी समय जेल में बिताने के बाद मीनू कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि मीनू किन्नर पर यह जानलेवा हमला मृतका रजनी किन्नर गुट ने अंजाम दिया है. बहरहाल पुलिस ने मीनू किन्नर के साथ आए अन्य किन्नरों के बयान पर जांच शुरू कर दी है.

फरीदाबाद में पार्क में घूम रहे युवक पर चाकू से हमला

फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला बुधवार डबुआ इलाके के लेजर वैली पार्क में देखने को मिला. जब एक युवक इवनिंग वॉक कर रहा था कि तभी उसे पीछे से किसी ने चाकू घोंप दिया.

आरोपी अपने बटनदार चाकू को उसकी पीठ में ही छोड़कर फरार हो गया. आनन-फानन में सैर कर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर , जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली किया गया रेफर

युवक घूम रहा था तभी अज्ञात शख्स ने इसके पीठ पर बटन दार कांटे वाले चाकू से हमला कर दिया. और निकल नहीं पाया जिसके बाद चाकू मारने वाला शख्स मौके से फरार हो गया. चाकू लगने के बाद घायल युवक जमीन पर गिर गया.

Advertisement

घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को पहले एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जिसके बाद उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया. युवक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है. घायल युवक के भाई के बयान पर शिकायत दर्ज कर ली गई है. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »