दिल्ली में जिम के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर को बाइक सवारों ने मारी कई गोलियां

दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की जिम के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी स्कूटी से फरार हो गए. मृतक प्रमोद हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव के रहने वाले थे और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
हमलावर फायरिंग के बाद से फरार हैं. (Photo: Representative) हमलावर फायरिंग के बाद से फरार हैं. (Photo: Representative)

हिमांशु मिश्रा / राजेश खत्री

  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

बाहरी दिल्ली के नरेला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. ये वारदात नरेला के बाकनेर गांव में एक जिम के बाहर हुई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी स्कूटी से तेजी से फरार हो गए.

मृतक की पहचान प्रमोद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के नाहरी गांव के रहने वाले थे. प्रमोद पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे और अपने काम के सिलसिले में इलाके में आते-जाते रहते थे.

Advertisement

प्रमोद जब बाकनेर गांव स्थित जिम के बाहर खड़े थे, तभी स्कूटी पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक हमला कर दिया. हमलावरों ने प्रमोद को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां दागीं. 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »