मुफ्त में नहीं दिया बिस्किट का पैकेट, तो कर दी बेकरी मालिक की हत्या

दिल्ली में बदमाशों ने एक बिस्किट के पैकेट की वजह से बेकरी मालिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. दरअसल, आरोपी आए दिन पीड़ित की बेकरी से मुफ्त में बिस्किट के पैकेट उठा ले जाते थे. जब पीड़ित ने उन्हें मना किया तो गुस्से में बदमाशों ने उसका कत्ल कर दिया. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 2:47 PM IST

दिल्ली में बदमाशों ने एक बिस्किट के पैकेट की वजह से बेकरी मालिक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. दरअसल, आरोपी आए दिन पीड़ित की बेकरी से मुफ्त में बिस्किट के पैकेट उठा ले जाते थे. जब पीड़ित ने उन्हें मना किया तो गुस्से में बदमाशों ने उसका कत्ल कर दिया. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

Advertisement

मामला बाहरी दिल्ली के अमन विहार इलाके का है. की पहचान 23 वर्षीय वकील के रूप में हुई है. वकील इलाके में एक बेकरी चलाता था. एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. धीरे-धीरे वकील अपने काम को आगे बढ़ा रहा था.

इसी इलाके में रहने वाला सांची नामक बदमाश अक्सर वकील की बेकरी से बिस्किट के पैकेट उठा लेता था और पैसे भी नहीं देता था. पैसे की मांग करने पर वह अकड़ दिखाकर वहां से चला जाता. बीते दिन, सांची अपने तीन साथियों के साथ वकील की बेकरी पर आया.

जैसे ही सांची ने बिस्किट का पैकेट उठाया, वकील ने उसे मना कर दिया. दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इसी मामूली बात पर सांची भड़क गया. उसने साथियों के साथ मिलकर वकील को बेकरी से बाहर निकाला और उसे मौके से फरार हो गए.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी. घायल वकील को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां समय पर इलाज न मिलने पर वकील की दर्दनाक मौत हो गई. दूसरी तरफ सूचना मिलने के बावजूद पुलिस भी कई घंटो तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची.

हालांकि, बाद में पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया. पुलिस अब मामले की जांच कर आरोपियों को तलाश रही है. इस घटना से स्थानीय लोगों में खौफ का माहौल है. वहीं, पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »