दिल्लीः पहले महिला से झपटा फोन, फिर थाने पहुंचकर कबूला जुर्म

शाम के वक़्त वे दोनों अपनी बाइक से झपट मारी के इरादे से निकले थे. मौका देखकर उन दोनों ने एक महिला का मोबाइल फ़ोन बाज़ार में झपट लिया. लेकिन भागते वक़्त उन्होंने देखा कि महिला जोर जोर से रोने लगी. महिला को रोते देख कर दोनों का दिल पसीज गया.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 8:01 PM IST

राजधानी दिल्ली के एक थाने की पुलिस उस वक़्त हैरत में पड़ गई, जब बाइक से दो लड़के थाने पहुंचे और खुद को झपटमार बताया. लड़कों ने झपटा हुआ एक मोबाइल फ़ोन भी पुलिस के हवाले कर दिया.

मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके का है. दोनों बाइक से थाने पहुंचे और पुलिस मोबाइल सौंपते हुए कहा कि उन दोनों ने वो मोबाइल फोन मयूर विहार बाज़ार में एक महिला से झपटा था. दोनों झपटमारों ने पुलिस से आग्रह किया कि ये फोन उस महिला को वापस कर दें.

Advertisement

पुलिस दोनो झपटमारों के इस बर्ताव को देख कर दंग रह गई. दोनों ने अपने नाम अतुल और कुनाल बताए. पूछताछ में दोनों ने बताया कि शाम के वक़्त वे दोनों अपनी बाइक से झपट मारी के इरादे से निकले थे. मौका देखकर उन दोनों ने एक महिला का मोबाइल फ़ोन बाज़ार में झपट लिया.

लेकिन भागते वक़्त उन्होंने देखा कि महिला जोर जोर से रोने लगी. महिला को रोते देख कर दोनों का दिल पसीज गया. दोनो ने फ़ोन वापस करने के बारे में सोचा. लेकिन तब तक सड़क पर भीड़ जुट गई थी. भीड़ से डर कर वो दोनों सीधे थाने पहुंच गए और फ़ोन पुलिस के हवाले कर दिया.

दरअसल, झपटमारी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई थी. जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो साफ हो गया कि दोनों लड़के सच बोल रहे थे. सीसीटीवी में दिख रहा है कि दोनों बाइक रोक कर बार-बार महिला को देख रहे हैं और उसके पास भी जाना भी चाहा लेकिन डर कर वापस आ गए.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »