दिल्लीः रहस्यमयी तरीके से 13 दिन का बच्चा घर से गायब

दिल्ली में महज 13 दिन का एक मासूम बच्चा रहस्यमयी तरीके से घर से गायब हो गया. परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि घर से बच्चा कैसे गायब हुआ. उसको कौन ले गया? सोमवार देर रात परिवार खाना खाकर सोया था. जब सुबह सब सोकर उठे तो बच्चा गायब था. पुलिस भी हैरान है और मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 12 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

दिल्ली में महज 13 दिन का एक मासूम बच्चा रहस्यमयी तरीके से घर से गायब हो गया. परिजनों को समझ नहीं आ रहा है कि घर से बच्चा कैसे गायब हुआ. उसको कौन ले गया? सोमवार देर रात परिवार खाना खाकर सोया था. जब सुबह सब सोकर उठे तो बच्चा गायब था. पुलिस भी हैरान है और मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

मामला नार्थ वेस्ट दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके का है. सी2 ब्लॉक में रहने वाले परिवार का बीती रात अचानक गायब हो गया. परिजन समझ नहीं पा रहे कि बच्चे को आखिर कौन ले गया? घरवालों ने तो अभी तक उसका नाम भी नहीं रखा था और बच्चा गायब हो गया.

हैरानी की बात है कि बच्चे के परिवार से किसी की कोई रंजिश भी नहीं है. सोमवार देर रात परिवार खाना खाकर सोया था. मंगलवार की सुबह जब परिवाले देर से सोकर उठे तो बच्चा गायब मिला. परिवार को लग रहा है जैसे किसी ने पूरे परिवार को बेहोश सा कर दिया था.

पीड़ित परिवार 15 साल से बच्चे की किलकारियां सुनाने को तरस रहा था. चार साल पहले एक लड़की पैदा हुई थी लेकिन वह भी पैदा होते ही दुनिया छोड़ गई. इस बच्चे के जन्म से परिवार बेहद खुश था. लेकिन यह ख़ुशी 13 दिन से ज्यादा नहीं चली. पीड़ित पिता राजा का भाई रिजवान भी उसी घर की ऊपरी मंजिल पर रहता है.

Advertisement

और उनके घर किसी रिश्तेदार का बच्चा भी आया हुआ था, जो सही सलामत मिला. बच्चा गायब हो जाने से पूरा परिवार सदमे में है. आशंका है कि किसी नजदीकी ने ही खाने में कुछ मिलकर पूरे परिवार को बेहोश किया. और बच्चे को ले गया. जहांगीरपुरी थाना हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »