गुजरातः कोस्टगार्ड ने पकड़ी पाकिस्तानी बोट, 5 सौ करोड़ की ड्रग्स बरामद

नशे की इस खेप को भारत ला रहे 6 पाकिस्तानी और 7 भारतीय नागरिक भी कोस्ट गार्ड के हत्थे चढ़ गए. बोट से ड्रग्स के 194 पैकेट बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 400 से 500 करोड़ रूपये के बीच बताई जाती है. कोस्टगार्ड को अंदेशा है कि नशे की यह खेप संभवतः कच्छ के जखौव समुद्री तट पर डिलीवर की जानी थी.

Advertisement
Drugs Drugs

गोपी घांघर

  • कच्छ,
  • 21 मई 2019,
  • अपडेटेड 7:03 PM IST

भारत-पाकिस्तान संबंधों में पिछले कुछ महीनों से चल रही तल्खी के बीच मंगलवार को बड़ी सफलता कोस्ट गार्ड के हाथ लगी. कोस्ट गार्ड ने कच्छ के जखौव के पास से एक पाकिस्तानी बोट को अपने कब्जे में लिया, जिस पर ड्रग्स लदा था.

नशे की इस खेप को भारत ला रहे 6 पाकिस्तानी और 7 भारतीय नागरिक भी कोस्ट गार्ड के हत्थे चढ़ गए. बोट से ड्रग्स के 194 पैकेट बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 400 से 500 करोड़ रूपये के बीच बताई जाती है. कोस्टगार्ड को अंदेशा है कि नशे की यह खेप संभवतः कच्छ के जखौव समुद्री तट पर डिलीवर की जानी थी.

Advertisement

कोस्टगार्ड के अनुसार दो दिन पहले नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन और डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस से पाकिस्तान से फिशिंग बोट के जरिये भारत में ड्रग्स लाए जाने की जानकारी मिली थी. इसे गंभीरता से लेते हुए कोस्टगार्ड ने जखौव के पास अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में एक पेट्रोलिंग बोट ओर दो इन्टरसेप्ट बोट तैनात कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था. सर्च ऑपरेशन में कोस्टगार्ड ने डॉर्नियर प्लेन का भी उपयोग किया.

ऑपरेशन के दौरान सुबह पाकिस्तान के कराची से निकले अल मदीना बोट को इन्टरसेप्ट कर इसकी जांच की गई. जांच में मछुआरे ने बोट पर ड्रग्स लदे होने की बात स्वीकार की. कोस्ट गार्ड ने बोट से ड्रग्स जब्त कर लिया. इससे पूर्व कोस्ट गार्ड को देखते ही नाव पर सवार तस्करों ने कुछ पैकेट समुद्र में फेंक दिए. कोस्ट गार्ड ने समुद्र में फेंके गए 7 पैकेट भी बरामद कर लिए.  

Advertisement

चल रही जांच

कोस्ट गार्ड जांच कर ड्रग्स तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रहा है. नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और ATS भी कोस्ट गार्ड के संपर्क में हैं. गौरतलब है कि 27 मार्च 2019 को गुजरात एटीएस ओर कोस्ट गार्ड ने समुद्र तट पर एक पाकिस्तानी बोट से 500 करोड़ रूपये की हेरोइन के साथ 9 विदेशी ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया था. इस ऑपरेशन में ड्रग्स माफियाओं ने अपनी बोट को भी आग लगा दी थी. इसी बोट से पकड़े गए दो तस्करों से पूछताछ में ड्रग्स तस्करी के कई अन्य मामलों का भी पर्दाफाश हुआ था. इससे पूर्व गत वर्ष भी 300 करोड़ की हेरोइन समुद्र से पकड़ी गई थी. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »