दुल्हन के पिता ने की खुशी में की फायरिंग, नाबालिग लड़की की मौत

उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में एक शादी समारोह के दौरान खुशी में की गई फायरिंग के से एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई.

Advertisement
पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है

परवेज़ सागर

  • कासगंज,
  • 10 मई 2016,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाबजूद भी लोग शादी विवाह में हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं. जिसकी वजह से बेगुनाह अपनी जान गवाने को मजबूर हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में सामने आया है. जहां शादी समारोह में खुशी में की गई फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक 12 साल की बच्ची की मौत हो गई.

Advertisement

यह घटना कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र की है. जहां बीनपुर कलां गांव में सोमवार की देर रात विनोद कुमार के यहां उनकी बेटी का विवाह समारोह आयोजित किया गया था. जिसे देखने के लिए 12 वर्षीय गौरवी उर्फ़ सुमन नामक भी आई थी. सारी रस्में पूरी हो जाने के बाद दुल्हन के परिजनों ने डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया.

डांस करने वालो में दुल्हन का पिता विनोद भी शामिल था. उसने शराब भी पी थी. डांस करते करते अचानक विनोद ने खुशी में फायरिंग शुरू कर दी. इसी दौरान एक गोली वहां मौजूद गौरवी उर्फ सुमन नामक बच्ची को जा लगी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के फौरन बाद आरोपी विनोद मौके फरार हो गया. बच्ची को फौरन नजदीक के डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. सुमन के परिजनों ने बताया कि विनोद ने नशे में हर्ष की थी. जिसमें पास खड़ी उनकी बेटी को गोली लग गई.

Advertisement

गौरवी के घरवालों ने विनोद के खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. अब आरोपी विनोद की तलाश की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »