यूपीः नेत्रहीन नाबालिग के साथ 3 दिनों तक किया गैंगरेप, महिला समेत 4 गिरफ्तार

यूपी के बांदा जिले में एक नेत्रहीन किशोरी को अगवा कर उसके साथ तीन दिनों तक गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को मामले में आरोपी एक महिला सहित चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
यूपी के बांदा की घटना यूपी के बांदा की घटना

राहुल सिंह / IANS

  • बांदा,
  • 29 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

यूपी के बांदा जिले में एक नेत्रहीन किशोरी को अगवा कर उसके साथ तीन दिनों तक गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को मामले में आरोपी एक महिला सहित चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

कोतवाली प्रभारी के.पी. सिंह के मुताबिक, 17 साल की एक नेत्रहीन लड़की को 5 लोगों ने एक महिला के सहयोग से 25 जनवरी को अगवा कर लिया था. पीड़िता को अगवा कर आरोपी बंथरी गांव ले गए, जहां तीन दिनों तक पीड़िता को बंधक बनाकर उसके साथ किया गया.

Advertisement

पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपी पीड़िता को बांदा शहर लाकर एक रिक्शे में बैठाकर गायब हो गए. पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है.

प्रभारी सिंह के मुताबिक, आरोपी महिला पीड़िता को देकर उसे उसके घर से ले गई थी. जिसके बाद महिला ने पीड़िता को आरोपियों के हवाले कर दिया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें उसके साथ रेप की पुष्टि हुई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »