बिहार में एक और RTI कार्यकर्ता की हत्या, अब तक 13 की जान गई

बिहार के वैशाली में एक आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है. बिहार में लगातार आरटीआई कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर / सुजीत झा

  • वैशाली,
  • 04 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 4:34 PM IST

बिहार के वैशाली में एक आरटीआई कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस अब मामले की छानबीन कर रही है. बिहार में लगातार आरटीआई कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले सामने आ रहे हैं.

हत्या की यह वारदात वैशाली जिले के गरौल इलाके की है. जहां अज्ञात हमलावरों ने बिहार के जयंत कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए.

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. बताया जा रहा है कि मृतक जयंत ने कई अधिकारियों के खिलाफ सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी.

बताते चलें कि बिहार में आरटीआई कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. जिसके चलते RTI कार्यकर्ता की का यह 13वां मामला है. पुलिस मामले की छानबीन का दावा कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »