बिहारः लूट के बाद पति को बनाया बंधक, पत्नी से रेप, बेटी से छेड़छाड़

बिहार के गया जिले में लूट और सामूहिक बलात्कार का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां लगभग दर्जनभर दरिंदों ने एक शख्स को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया. साथ ही आरोपियों ने उसकी मासूम बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की.

Advertisement
पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है

परवेज़ सागर / सुजीत झा

  • गया,
  • 14 जून 2018,
  • अपडेटेड 5:05 PM IST

बिहार के गया जिले में लूट और सामूहिक बलात्कार का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां लगभग दर्जनभर दरिंदों ने एक शख्स को बंधक बनाकर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया. साथ ही आरोपियों ने उसकी मासूम बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की. पुलिस ने घटना के बाद 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है.

यह शर्मनाक वारदात गया के कोंच थाना इलाके की है. दरअसल, बुधवार की रात विश्वनाथपुर निवासी एक शख्स बाइक पर अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटी के साथ बुरारु से अपने गांव लौट रहा था. रात करीब 9 बजे जब वह सोनडीह गांव से गुजर रहा था, तो वहां सड़क खराब होने के कारण उसने बाइक की रफ्तार धीमी कर दी.

Advertisement

तभी अचानक दर्जनभर लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया. उन लोगों ने बाइक सवार परिवार के साथ लूटपाट की और उसके बाद पति को बंधक बना लिया और सड़क के किनारे सुनसान जगह पर ले जाकर डाल दिया. इसके बाद आरोपियों ने उस शख्स की पत्नी के साथ गैंगरेप किया.

वो दरिंदे यहीं नहीं थमे, उन्होंने पीड़ितों की मासूम बेटी के साथ भी छेडखानी की. पीड़ित दंपति ने बताया कि उनसे पहले भी बदमाशों ने वहां लोगों को बांधकर डाल रखा था. घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए. इसके बाद किसी तरह पीड़ित पुलिस तक पहुंचे.

पटना क्षेत्र के आईजी नैय्यर हसनैन खां ने बताया कि इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जिनमें से 2 अपराधियों की पहचान पीड़िता ने कर ली है. लापरवाही बरतने के आरोप में कोंच के थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है. पीड़ित महिला का मेडिकल कराया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement